फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Sitamarhi poetess Preeti Suman receives National Pride Award

Bihar News: बिहार की कवयित्री प्रीति सुमन ने बनाई अलग पहचान, मिला राष्ट्रीय गौरव सम्मान अवॉर्ड

Sun, 22 Dec 2024 09:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 22 Dec 2024 09:31 PM IST
सार

Sitamarhi News: प्रीति सुमन न केवल एक कवयित्री हैं, बल्कि नाटक लेखन और निर्देशन में भी उनकी विशेषज्ञता है। उन्होंने अब तक 15 नाटकों का लेखन और निर्देशन किया है। इसके अलावा, उन्होंने टेलीविजन पर भी अपनी छाप छोड़ी है।

विज्ञापन
Bihar News: Sitamarhi poetess Preeti Suman receives National Pride Award
कवयित्री प्रीती सुमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी की प्रतिभावान कवयित्री और बहुआयामी व्यक्तित्व प्रीति सुमन को राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2024 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें दिल्ली के प्रतिष्ठित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन आज का प्रहरी संस्था द्वारा किया गया था।

विज्ञापन

 
साहित्य, कला और समाज में योगदान का सम्मान
प्रीति सुमन को यह सम्मान उनके नाट्य निर्देशन, लेखन, कविता और फिल्म जगत में उल्लेखनीय योगदान और सामाजिक व सांस्कृतिक विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दिया गया। जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस मौके पर कई प्रमुख हस्तियां, जैसे पूर्व लोकसभा सांसद बीपी सरोज, उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, राज्यसभा सदस्य चिंतामणि मालवीय और केंद्रीय मंत्री श्रीपद येस्सो नायक मौजूद थे।
विज्ञापन

 
15 नाटक लिखे और किए निर्देशित
प्रीति सुमन न केवल एक कवयित्री हैं, बल्कि नाटक लेखन और निर्देशन में भी उनकी विशेषज्ञता है। उन्होंने अब तक 15 नाटकों का लेखन और निर्देशन किया है। इसके अलावा, उन्होंने टेलीविजन पर भी अपनी छाप छोड़ी है। वे क्राइम पेट्रोल जैसे लोकप्रिय धारावाहिक में काम कर चुकी हैं और चार अन्य सीरियल में भी अभिनय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
महिलाओं के सशक्तिकरण में अग्रणी भूमिका
सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी के लिए पहचानी जाने वाली प्रीति सुमन महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाती हैं। उनकी संस्था महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। प्रीति सुमन ने 2014 से 2024 तक अपने सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मेरे साहित्यिक और सामाजिक कार्यों की मान्यता है, जो मुझे आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा।

 
पूर्व में भी मिले कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
यह पहली बार नहीं है जब प्रीति सुमन को किसी बड़े सम्मान से नवाजा गया है। इससे पहले भी उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कार मिल चुके हैं। उनका यह सम्मान न केवल सीतामढ़ी के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे बिहार के लिए प्रेरणादायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed