{"_id":"680205e83eda2cc3c50f4d44","slug":"bihar-news-shivhar-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-due-to-love-affair-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: प्रेम-प्रसंग में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मां से 20 रुपये लेकर निकली थी घर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: प्रेम-प्रसंग में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मां से 20 रुपये लेकर निकली थी घर से
Fri, 18 Apr 2025 01:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:27 PM IST
सार
Girl Committed Suicide: प्रेम-प्रसंग में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती अपनी मां से 20 रुपये लेकर घर से अकेले ही निकली थी।
विज्ञापन
मृतक युवती और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवहर में सदर थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में एक युवती ने पंखे के हुक में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान पिपराही थाना क्षेत्र के देकुली धर्मपुर निवासी स्वर्गीय धर्मविवर्धन पाण्डेय की 19 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में की गई है। जो अपने नाना के घर आकर घटना को अंजाम दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर सदर थाने की अवर निरीक्षक लखिंद्र महतो और उपेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। बाद में एफएसएल की टीम पहुंचकर बारीकी से जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर भाड़ी भीड़ उमड़ पड़ी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पति, बहनोई और बहन के साथ फिल्म देखने गई महिला गायब, थाने में अपहरण का मामला दर्ज
विज्ञापन
मृतका कल अकेले पहुंची मामा के घर
मृतिका प्रिया की नानी देवसखी देवी ने बताया कि प्रिया गुरुवार की दोपहर अकेले मेरे घर आई। पूछने पर यूं ही आने की बात कही। शाम को खाना बनाई मेरे साथ खाना खाई और बगल के घर में फोन पर किसी से बात करने लगी। मैंने अपने पास सोने के लिए कहा तो नहीं आई। इसी बीच मेरी आंख लग गई। अहलेसुबह बिछावन पर नहीं पाकर दूसरे घर में गई तो पंखे के हुक से साड़ी का फंदा लगाकर लटकी थी। इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। बाद में स्थानीय चौकीदार ने पुलिस को फोन की, जहां पुलिस पहुंचकर छानबीन कर रही है।
मां से 20 रुपये लेकर निकली थी घर से
इधर, मृतका की मां पुष्पा देवी ने बताया कि मेरी बेटी किसी से बात करती थी और किसी का कहना नहीं मानती थी। कल हमसे 20 लेकर जबरदस्ती नानी से मिलने की बात कह घर से निकली थी। आज सुबह अचानक मायके से फोन आया कि मेरी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। मृतका की मां के विधवा पुष्पा देवी, नानी देवसखी देवी, मामा केसरी नंदन तिवारी सहित पूरा परिवार इस घटना से हतप्रभ है।
यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार ने 'महिला संवाद' का किया शुभारंभ, 60 दिन में 70 हजार जगहों पर होगा कार्यक्रम
क्या कहती है पुलिस
अवर निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। मृतका के गले पर फंदा के निशान पड़ा है। वह किसी से फोन पर बात करते-करते घटना को अंजाम दी है। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने आ रही है। मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगा।