फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Sensational revelation in Motihari BRP murder case brother turns out to be brother murderer

Bihar News: बीआरपी हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, सगा भाई ही निकला भाई का हत्यारा, जानें पूरा मामला

Thu, 02 Jan 2025 06:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 Jan 2025 06:39 PM IST
सार

बिहार के मोतिहारी में हुए बीआरपी हत्याकांड मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि सगा भाई ही अपने भाई की हत्या किया था।

विज्ञापन
Bihar News Sensational revelation in Motihari BRP murder case brother turns out to be brother murderer
मोतिहारी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी शिक्षा विभाग में बीआरपी के पद पर कार्यरत कुबेर पांडेय की हत्या के सनसनीखेज खुलासे से हर कोई सकते में आ गया। क्या भला ऐसा भी कोई कर सकता है? दरअसल, जिस हत्या की शुरुआती दौर में मोतिहारी पुलिस ने सड़क दुर्घटना मानकर डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया। यहां तक की पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस के द्वारा बनाए गए इंक्वेस्ट रिपोर्ट में भी सड़क दुर्घटना का ही जिक्र कर दिया गया था। लेकिन सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के वक्त जब डॉक्टरों ने मृतक कुबेर पांडे के शरीर से कपड़ा उतारना शुरू किया, तब गोली लगने का निशान दिखा।

विज्ञापन


बता दें कि डॉक्टर ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। फिर आनन-फानन में पुलिस ने दूसरा इंक्वेस्ट रिपोर्ट तैयार किया और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू की गई। इधर, हत्या की वारदात को सड़क दुर्घटना बन जाने के बाद हत्याकांड में शामिल सगा भाई भी पोस्टमॉर्टम रूम तक एंबुलेंस के पीछे-पीछे पहुंच गया था। भाई ने सोचा कि उसकी चाल कामयाब हो गई। लोगों की नजर में धूल झोंकने के लिए भाई गले फाड़-फाड़ कर रो रहा था। इधर, हत्या की पुष्टि होते ही मोतिहारी पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने एसआईटी का गठन कर दिया था। स्वयं मौका-ए-वारदात पर पहुंच कर निरीक्षण भी किया था।
विज्ञापन


हत्या के उद्भेदन के लिए बनाई गई एसआईटी को कुबेर पांडेय के हत्या की वारदात के चंद घंटे में ही हत्या का कारण और करवाने वाले की पुख्ता खबर मिल गई। फिर पुलिस ने बिना कोई देर किए पोस्टमॉर्टम के बाहर खड़े सगे भाई और उसके निशानदेही पर दूसरे चचेरे भाई को उसके घर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, मृतक कुबेर पांडेय दो भाई था। बड़ा भाई जो सारी पैतृक संपत्ति अपनी पत्नी के नाम लिखवा लिया था। यहां तक कि मृतक कुबेर पांडेय के घर के दरवाजे के सामने की जमीन जिसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचायत में गिरफ्तार हुए भाई के ससुर भी शामिल हुए थे। पंचायती में दस जनवरी के दिन फिर से पंचायत बैठाने का दिन निर्धारित किया गया था। लेकिन दस जनवरी से दस दिन पहले ही कुबेर पांडेय की हत्या हो गई।


यहीं नहीं कुबेर का सिर्फ अपने भाई से ही जमीन विवाद नहीं था। उसने प्रमोद पांडेय से छह कट्ठा जमीन लिखवाया था, जिसको लेकर प्रमोद पांडेय के छोटे भाई विरोध कर रहे थे। गांव के ग्रामीणों की माने तो उक्त छह कट्ठा जमीन के लिए चचेरा भाई और पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए सगा भाई, दोनों ने मिलकर हत्या करवाया है। मृतक की पत्नी भी बताती है कि उक्त दोनों ने ही मिलाकर हत्या करवाया है। हत्या की साजिश में शामिल उक्त दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लेने के बाद पुलिस शूटर की गिरफ्तारी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed