फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar-news-road-accdent-on-bettiah-nh-727-one-young-dead-and-one-teener-injurded-2024-11-28

Bihar News: बहुभोज से लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत, किशोर गंभीर रूप से घायल

Thu, 28 Nov 2024 01:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 28 Nov 2024 01:17 PM IST
सार

Accident News : बिहार के किसी भी जिले में कोई दिन बगैर हादसे का नहीं गुजर रहा है। कुहासे और धुंध के साथ हादसे की आशंका लगातार बढ़ रही है। अब बेतिया में बहुभोज से लौट रहे एक बाइक सवार की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Bihar-news-road-accdent-on-bettiah-nh-727-one-young-dead-and-one-teener-injurded-2024-11-28
घटना के बाद लोगों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में बहुभोज से लौट रहे एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बाइक पर पीछे बैठा एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना बगहा पुलिस जिले के वाल्मीकिनगर-बेतिया मुख्य पथ मे लौकरिया थानाक्षेत्र के रामपुर की है। मृतक की पहचान बगहा के रामपुर सुभाष नगर निवासी 20 वर्षीय संदीप जायसवाल के रूप में की गई है। संदीप स्नातक का छात्र था। पीछे बैठे 17 वर्षीय राजा जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गया है। राजा का इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है।

विज्ञापन


गन्ना लदा ओवरलोड ट्रॉली पलटी, उसी से टकराकर मौत
गन्ना लदा ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली बुधवार के रात वाल्मीकिनगर-बेतिया मुख्य पथ में लौकरिया थाना से कुछ दूर रामपुर के पास बुधवार के रात करीब 9:30 बजे पलट गया। गन्ना भी सड़क पर चारों तरफ फैल गया।बाइक सवार दोनों हर्नाटांड़ से बहुभोज में शामिल होकर लौट रहे थे। अंधेरे में वह ट्रॉली और फैले हुए गन्ने पर नजर नहीं गई और असंतुलित होकर बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। दोनों युवक सड़क पर घायल होकर गिर गए। उनकी चीख सुनकर जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक बाइक चालक की मौत हो गई। पीछे बैठा किशोर गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया।
विज्ञापन


अंधेरे में पलटकर पड़ी थी ट्रैक्टर की ट्रॉली, हटाया नहीं गया
मृत युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी और इसे ही मौत का कारण बताया गया। सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाने के कारण इस तरह के हादसे लगातार हो भी रहे और इसका डर भी बना हुआ है। सड़क पर रोशनी नहीं रहने के कारण जानलेवा हादसे का डर रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि सड़क पर पलटी ट्रॉली को समय रहते हटाने की कोशिश की जाती तो यह हादसा नहीं होता। लौकरिया थानाध्यक्ष अमन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की 112 गाड़ी से घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने संदीप जायसवाल को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए। घायल राजा जायसवाल का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed