फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : RJD Party Tej Pratap Yadav assured upsc AIR 141 prince raj as patna dm after bihar election 2025

Bihar Election 2025 : तेजस्वी यादव अभी से महागठबंधन सरकार बना रहे, तेज प्रताप ने पटना डीएम भी चुन लिया

Mon, 05 May 2025 04:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 05 May 2025 04:11 PM IST
सार

Bihar News : बिहार चुनाव अभी दूर है। लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव बिहार चुनाव में जीत का एलान कर रहे हैं तो बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने दो कदम आगे बढ़कर यह भी एलान कर दिया है कि महागठबंधन सरकार में वह किसे पटना का डीएम बनाएंगे।

विज्ञापन
Bihar News : RJD Party Tej Pratap Yadav assured upsc AIR 141 prince raj as patna dm after bihar election 2025
तेज प्रताप यादव पहुंचे हाजीपुर

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की राह पर उनके बेटे भी चल रहे हैं। बिहार चुनाव में अभी छह महीने की देर है, लेकिन लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव अभी से महागठबंधन सरकार की तैयारी कर रहे हैं। बड़े बेटे तेज प्रताप यादव तो इस बात को लेकर इतने आश्वस्त हैं कि उन्होंने अपनी उस सरकार में पटना के जिलाधिकारी का नाम भी फाइनल कर लिया है।

विज्ञापन


बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर आए थे। वह यूपीएससी में 141 में रैंक लाने वाले बिदुपुर प्रखंड निवासी प्रिंस राज के सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए तो इसी दौरान लोगों को संबोधित भी किया। तेज प्रताप यादव ने प्रिंस राज को कहा कि अभी तो आप ट्रेनिंग में जाइएगा, तब तक हम बिहार में सरकार बनाने का काम करेंगे। फिर आपको पटना का डीएम हम बनवाएंगे। तेज प्रताप यादव यहीं नहीं रुके। तेज प्रताप यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय की जीत असल में अभी हुई है।
विज्ञापन


तेज प्रताप ने कहा- "पहले हम लोगों के बाप-दादाओं के साथ जिस तरीके का व्यवहार होता था, भली-भांति सब लोग जानते हैं। हमलोग मेहनत कर चाहे जिस लाइन में जाएं, दूसरे राज्य के लोग हमें हीन भावना से देखने का काम करते हैं। बिहार में वह बात है जो प्रिंस राज ने यह साबित कर दिया। किस तरीके से इन्होंने इसकी तैयारी की, इसके लिए मेहनत किया और हर तरीके की परेशानियों का सामना कर यहां तक पहुंचे हैं। मेरी और संगठन की तरफ से इनको बहुत-बहुत बधाई।" यह कार्यक्रम हाजीपुर के गांधी आश्रम स्थित एक निजी मैरिज हॉल में आयोजित किया गया था। पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के सामने मंच पर प्रिंस राज और उनके माता-पिता भी मौजूद थे। तेज प्रताप यादव ने प्रिंस राज के साथ उनके माता-पिता को भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और बधाई दी। राजद कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर तेज प्रताप का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed