फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Retired army jawan dies in road accident in Muzaffarpur, Nepal passenger bus hits him

Bihar: सड़क हादसे में सेना के रिटायर्ड जवान की मौत, नेपाल की यात्री बस ने मारी टक्कर; बस के पहिए में फंसी बाइक

Tue, 18 Feb 2025 07:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 18 Feb 2025 07:42 PM IST
सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हुई है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Retired army jawan dies in road accident in Muzaffarpur, Nepal passenger bus hits him
हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में एक भीषण सड़क हादसे में सेना के रिटायर्ड जवान सुधीर कुमार की मौत हो गई। यह हादसा कांटी थाना क्षेत्र में एनएच-27 फोरलेन कांटी थर्मल पावर प्लांट के पास हुआ। मृतक सुधीर कुमार अपनी ड्यूटी खत्म करके चकिया से मुजफ्फरपुर अपने घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही नेपाल नंबर की एक यात्री बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उनकी बाइक बस के पहिए में फंस गई और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

 
परिजनों का मचा कोहराम
सुधीर कुमार के परिजनों ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के मेरठ में सेना में सेवा दे चुके थे और रिटायर होने के बाद से चकिया स्टेशन पर रेलवे में कार्यरत थे। वह प्रतिदिन अपने घर और ड्यूटी के बीच आना-जाना करते थे। आज जब वह घर लौट रहे थे, तो यह हादसा हो गया। उनके परिवार में इस दुर्घटना के बाद चीत्कार मच गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन

 
पुलिस ने बस को किया कब्जे में, जांच जारी
कांटी थाना पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हुई है। नेपाल नंबर की बस ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी, जिसके कारण बाइक बस के पहिए में फंस गई और सुधीर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हादसे से स्थानीय लोगों में गुस्सा
घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा और दुख का माहौल है। मृतक के परिवार और इलाके के लोग हादसे के जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और घटना के सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed