फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Painter died after coming in contact with 11000 volts of electricity while painting in Muzaffarpur

Bihar News: मुजफ्फरपुर में पेंटिंग करते वक्त 11 हजार वोल्ट बिजली की चपेट में आया पेंटर, मौके पर ही मौत

Sun, 29 Sep 2024 09:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 29 Sep 2024 09:05 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में पेंटिंग करते वक्त 11 हजार वोल्ट बिजली की चपेट में आने से एक पेंटर की मौत हो गई। इस घटना से उसके परिवार में मातम छा गया। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar News: Painter died after coming in contact with 11000 volts of electricity while painting in Muzaffarpur
मृतक प्रदीप कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुजफ्फरपुर के कथैया थानाक्षेत्र के हरदी के पास बिजली का करेंट लगने से एक पेंटर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पेंटर प्रदीप कुमार (24) हर दिन की तरह पेंटिंग का काम कर रहा था। वह निर्माणाधीन मार्केट में पेंटिंग करते वक्त 11 हजार वोल्ट बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, हरदी निवासी प्रदीप कुमार राजेश राय का बेटा था। वह कथैया थानाक्षेत्र के शब्बू कुमार सिंह के मकान में पेंटिंग का काम कर रहा था। छत पर पेंटिंग करते वक्त छत के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाई-वोल्टेज लाइन के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटनास्थल हरदी बाजार से हरपुर गांव के बीच स्थित है, जहां प्रदीप बीते पांच दिनों से पेंटिंग का काम कर रहा था।
विज्ञापन

 
प्रदीप की आकस्मिक मौत से उसके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रदीप एक मेहनती युवक था और अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए पेंटिंग का काम करता था। उसकी मौत से पूरे गांव में भी गहरा दुख और सदमा फैल गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन इस दुखद घटना की पड़ताल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed