{"_id":"6800ec38e1980c6368060a47","slug":"bihar-news-pacs-presidents-will-get-loan-of-15-lakhs-cold-storage-godown-will-be-built-at-cost-of-1-14-crores-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पैक्स अध्यक्षों को मिलेगा 15 लाख का ऋण, 1.14 करोड़ की लागत से बनेगा कोल्ड स्टोरेज और गोडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पैक्स अध्यक्षों को मिलेगा 15 लाख का ऋण, 1.14 करोड़ की लागत से बनेगा कोल्ड स्टोरेज और गोडाउन
Thu, 17 Apr 2025 05:25 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 17 Apr 2025 05:25 PM IST
सार
Bihar PACS Presidents: बिहार में पैक्स अध्यक्षों को 15 लाख का ऋण मिलेगा। साथ ही 1.14 करोड़ की लागत से कोल्ड स्टोरेज और गोडाउन बनेगा। बता दें कि यह पहल सहकारिता विभाग ने शुरू की है।
विज्ञापन
मंत्री प्रेम कुमार सहित अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर के जिला सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार पहुंचे। सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान में बताया है कि बिहार में ऐसे किसान, जो सब्जी का उत्पादन करते हैं, अब उनको अब तक सब्जी के क्रय और विक्रय करने में काफी परेशानी होती है। इसके भी लिए बिहार राज्य सब्जी उत्पादक सहकारी समिति का गठन किया गया है, जिसके अब 1.14 करोड़ की लागत से कोल्ड स्टोरेज, गोडाउन और एक कार्यालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें इस कोल्ड स्टोरेज की क्षमता कुल 10 टन होगा और वहीं गोडाउन की क्षमता 20 टन होगा और उसके साथ ही एक कार्यालय का भी एक निर्माण को किया जाएगा। इसके माध्यम से किसानों को सब्जी बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसको लेकर जिले के कुढ़नी, पारू, औराई और मुशहरी प्रखंड में निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुकेश सहनी बिहार चुनाव में 60 सीटें लेंगे? महागठबंधन से पशुपति पारस को न्यौता क्यों नहीं?
विज्ञापन
बिहार सरकार में सहकारिता विभाग के मंत्री प्रेम कुमार ने सर्किट हाउस से ऑनलाइन शिलान्यास किया और बताया कि सरकार के द्वारा लगातार किसान और पैक्स के लिए काम किए जाए। आगे बताया कि अब मधुमक्खी पालकों को भी काफी परेशानी होनी है। सही से ब्रांडिंग नहीं हो पाती है, जिस कारण उन्हें सही लागत नहीं मिल पाता है। इसके लिए मधुमक्खी संघ बनाया गया है और अब जिसके माध्यम से ब्रांडिंग का काम किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सीएसपी केंद्र भी खुलेगा। जहां से आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र रेल व फ्लाइट की टिकट बुकिंग करवा सकेंगे। मुख्यमंत्री हरित कृषि योजना के तहत पैक्स अध्यक्षों को 15 लाख का लोन दिया जाएगा, जिसमें 50 प्रतिशत ऋण और 50 प्रतिशत अनुदान भी रहेगा।
यह भी पढ़ें: राजद कार्यालय में महागठबंधन की बैठक, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा कर रहे विपक्षी नेता