{"_id":"66ec20c69650494ef10fd3e9","slug":"bihar-news-navy-jawan-from-vaishali-martyred-in-andhra-pradesh-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vaishali: आंध्र प्रदेश में शहीद हुआ बिहार का लाल, जलप्रपात में डूब रहे सैलानी को बचाने के दौरान हुआ था हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vaishali: आंध्र प्रदेश में शहीद हुआ बिहार का लाल, जलप्रपात में डूब रहे सैलानी को बचाने के दौरान हुआ था हादसा
Thu, 19 Sep 2024 06:31 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:31 PM IST
सार
Vaishali: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में जलप्रपात में डूब रहे सैलानी को बचाने के क्रम में हादसा हो गया। इस हादसे में नौसेना के जवान दीपक कुमार की मौत हो गई। मृतक दीपक बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले थे।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौसैना के जवान दीपक कुमार (30) बीते शनिवार को आंध्र प्रदेश में कर्तव्य निभाते हुए शहीद हो गए। वे बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहिमापुर पंचायत के वाजितपुर मलाही (उचिडीह) निवासी होरिल सिंह के पुत्र थे। जोकि विशाखापत्तनम से करीब 82 किलोमीटर दूर स्थित एक जलप्रपात में डूब रहे सैलानी को बचाने के क्रम में पानी में डूब गए। घटना के 24 घंटे के बाद नौसेना कैम्प की मदद से दीपक का शव पानी से बरामद किया गया। इस घटना की खबर सुनकर पूरे गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
शव उनके पैतृक गांव पहुंचा। जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों से मुलाकात के बाद अन्य नौसेना के जवानों ने उनके शव को परिजनों की मदद से राजकीय सम्मान के साथ चेचर घाट पर अंतिम विदाई दी। उनके अंतिम शव यात्रा में करीब हजारों से अधिक लोग शामिल हुए। हर किसी लोग शहीद दीपक को एक झलक देखने के लिए हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग पर जुटे रहें। उसके कम्पनी के जवान द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दी गई है।
विज्ञापन
बताया गया है कि इंडियन नेवी का मृतक जवान बीते साढ़े तेरह साल से देश की सेवा में था और डेढ़ साल बाद रिटायर्ड होकर वे अपने घर लौटता। मृतक जवान के दो संतान है पाच वर्ष का दिव्यांशु,और तीन वर्ष की दिविशा। उसके आकस्मिक निधन से घर के लोगो का रो-रोकर बुरा हाल है।गाव का माहौल भी शोकाकुल है।
विज्ञापन