{"_id":"679792fbffdc0949bb096196","slug":"bihar-news-motihari-police-department-was-troubled-whole-day-due-to-just-one-phone-call-know-what-happened-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: महज एक फोन कॉल से आज दिन भर परेशान रहा मोतिहारी का पुलिस डिपार्टमेंट, जानें क्या रहा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: महज एक फोन कॉल से आज दिन भर परेशान रहा मोतिहारी का पुलिस डिपार्टमेंट, जानें क्या रहा मामला
Mon, 27 Jan 2025 07:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 27 Jan 2025 07:36 PM IST
सार
मोतिहारी पुलिस के 112 नंबर पर एक कॉल आया, जिसमें हत्या की सूचना दी गई थी। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस डिपार्टमेंट की कान खड़ी हो गई।
विज्ञापन
मोतिहारी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी में आज यानी सोमवार को महज एक फोन कॉल से पूरा पुलिस डिपार्टमेंट परेशान रहा। थानाध्यक्ष से लेकर एसडीपीओ तक डेड बॉडी की तलाश में जुटे रहे। सूचना मीडिया को मिली तो बाद में मीडिया के भी फोन से गांव वाले परेशान हो गए। सभी लोगों का बस एक ही सवाल था कि किसकी और कहां पर हत्या हुई है। हत्या का कारण क्या हो सकता है।
विज्ञापन
दरअसल, बता दें कि मोतिहारी पुलिस के 112 पर एक कॉल आया, जिसमें हत्या की सूचना दी गई थी। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस डिपार्टमेंट के कान खड़े हो गए। फौरन पुलिस बिना एक मिनट देर किए गांव में पहुंच गई और डेड बॉडी के साथ-साथ फोन करने वाले को तलाशने लगी। इस बीच हत्या की सूचना पुलिस महकमे से निकलकर मीडिया तक पहुंच गई। मीडिया कर्मियों ने पुलिस से लेकर गांव में अपने अपने सूत्रों को फोन लगाना शुरू कर दिया। हर कोई पहले खबर पाना चाहता था। लगातार आ रहे फोन कॉल से गांव के लोग भी परेशान हो गए थे, पर थोड़ी देर में जब लोगों को पता चला कि हत्या नहीं मामूली सी मारपीट हुई थी तो पुलिस ने राहत की सांस लिया।
विज्ञापन
दरअसल, कोटवा थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में पड़ोसी के बीच मामूली नोकझोंक के बाद पड़ोस वाला विवाद हुआ था। इस दौरान एक पक्ष की नाबालिग लड़की ने मारपीट देखकर डर और भय से पुलिस को जल्दी बुलाने के लिए हत्या की सूचना दे दिया था और आखिरकार गांव में हत्या नहीं हुई, यह जानकर पुलिस से लेकर ग्रामीण हर किसी ने राहत भरी सांस लिया।
विज्ञापन