{"_id":"676a828b16a321d8c8054cd1","slug":"bihar-news-mother-scolded-son-for-studies-he-ate-rat-poison-admitted-to-hospital-in-muzaffarpur-crime-news-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पढ़ाई के लिए मां ने डांटा, बेटे ने खा ली चूहे मारने की दवा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पढ़ाई के लिए मां ने डांटा, बेटे ने खा ली चूहे मारने की दवा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Tue, 24 Dec 2024 03:14 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 24 Dec 2024 03:14 PM IST
सार
Muzaffarpur crime News: मुजफ्फरपुर में एक मां ने बेटे को खेलने से मना किया और पढ़ाई को लेकर डांटा तो उसने चूहे मार दवा खा ली। छात्र का गंभीर हातल में अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में पढ़ाई को लेकर मां की डांट से नाराज एक छात्र ने चूहे मारने की दवा खा ली। दवा खाने के बाद छात्र बेहोश हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मामला नगर थाना क्षेत्र के जवाहरलाल रोड का है। 19 वर्षीय छात्र ऋषभ कुमार को पढ़ाई नहीं करने पर उसकी मां ने डांट लगा दी थी। इससे नाराज होकर बेटे ने चूहे मारने की दवा खा ली, जिससे कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने गंभीर हालत में देर रात उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार, ऋषभ की मां ने परीक्षा नजदीक होने के कारण उसे खेलने से मना किया और पढ़ाई को लेकर डांट-फटकार लगाई। इसके बाद मां-बेटे के बीच कहासुनी हुई, जिससे नाराज होकर ऋषभ ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज जारी
सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. ऋषि राजहंस ने बताया कि छात्र ने चूहे मारने की दवा खाई थी। ऋषभ की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। उसका बीपी काफी बढ़ा हुआ है और उसे उल्टी भी हो रही है। छात्र को बेहतर इलाज दिया जा रहा है, उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएगा।
विज्ञापन