{"_id":"67443a3db5f29ba6230dcffe","slug":"bihar-news-miscreants-stabbed-cousins-in-bettiah-one-dead-other-seriously-injured-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बदमाशों ने चचेरे भाइयों को चाकू से गोदा; एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बदमाशों ने चचेरे भाइयों को चाकू से गोदा; एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Mon, 25 Nov 2024 02:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:20 PM IST
सार
Bettiah News: डीएसपी विवेक दीप ने बताया कि चाकू से हमले की यह घटना एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा हो सकती है। लेकिन कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस अलग-अलग दृष्टिकोण से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक सुजीत कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया जिले में बदमाशों ने दो चचेरे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना चनपटिया थानाक्षेत्र के रेलवे स्टेशन से लगभग 200 मीटर दूर पूर्वी माई स्थान के पास हुई। मृतक की पहचान बनकट पुरैना पंचायत के वार्ड-छह निवासी 22 वर्षीय सुजीत कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल 17 वर्षीय शाहिल कुमार का जीएमसीएच बेतिया में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हमले की वजह अब तक अज्ञात
वहीं, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच की। चनपटिया थाना के थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि सुजीत की चाकू मारकर हत्या की गई है। जबकि शाहिल के पेट में गहरे घाव हैं और उसकी आंत बाहर निकल आई है। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज आईसीयू में कर रही है।
विज्ञापन
दोनों युवक छठ पर घर आए थे
सुजीत कुमार दिल्ली में रहकर काम करता था और छठ पूजा के लिए अपने घर आया हुआ था। वहीं, शाहिल बेतिया बस स्टैंड में पार्किंग फीस की वसूली का काम करता है। दोनों के पिता मूंगफली बेचते हैं। पुलिस अभी तक घटना की वजह का पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में दहशत
घटना ने स्थानीय निवासियों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक साथ कहीं जा रहे थे। तभी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। शाहिल की स्थिति गंभीर बनी हुई है और वह फिलहाल कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है।
पुलिस का बयान
डीएसपी विवेक दीप ने बताया कि चाकू से हमले की यह घटना एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा हो सकती है। लेकिन कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस अलग-अलग दृष्टिकोण से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।
मृतक के परिवार की मांग
सुजीत के परिवार ने पुलिस से घटना के पीछे के दोषियों को जल्द पकड़ने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की अपील की है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।