फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Manika Man, famous for migratory birds, is dry even in Sawan-Bhado

Bihar News: प्रवासी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध मणिका मन सावन-भादो में भी सूखा, मन में उग आए खर-पतवार और जंगल

Wed, 10 Sep 2025 04:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 10 Sep 2025 04:32 PM IST
सार

Bihar Hindi News Today: बिहार में वर्षा का बड़ा हिस्सा उत्तर-पूर्वी मानसून से आता है, लेकिन इस बार बारिश कम हुई। इसी का असर मणिका मन पर भी पड़ा है। सामान्य तौर पर बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने पर मन का अधिकांश भाग रिचार्ज हो जाता है, मगर इस बार नदी में भी जलस्तर घटा हुआ है।

विज्ञापन
Bihar News: Manika Man, famous for migratory birds, is dry even in Sawan-Bhado
मणिका मन सावन के बाद अब भादो में भी सूखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिरहुत प्रमंडल के अंतर्गत मुजफ्फरपुर स्थित प्राचीन और पर्यटन की दृष्टि से चर्चित मणिका मन इन दिनों पानी की कमी से जूझ रहा है। सावन और भादो जैसे बारिश के महीनों के अंतिम दौर में भी मणिका मन का अधिकांश हिस्सा सूखा पड़ा है। पानी घटने के कारण इस जलाशय का अस्तित्व संकट में है।

विज्ञापन

बिहार में वर्षा का बड़ा हिस्सा उत्तर-पूर्वी मानसून से आता है, लेकिन इस बार बारिश कम हुई। इसी का असर मणिका मन पर भी पड़ा है। सामान्य तौर पर बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने पर मन का अधिकांश भाग रिचार्ज हो जाता है, मगर इस बार नदी में भी जलस्तर घटा हुआ है। नतीजतन 200 एकड़ में फैले इस मन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना फिलहाल मुश्किल में फंस गई है।

विज्ञापन


पढ़ें: पटना से गायब हुए मनेर के बड़े लैंडलॉर्ड! दीघा घाट पर मिली कार; SDRF के साथ पुलिस कर रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लगभग 124.26 एकड़ भूमि को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना हाल ही में जिला प्रशासन ने तैयार कर पर्यटन विभाग को भेजी थी। यहां दिल्ली के दिल्ली हाट की तर्ज पर इसे विकसित करने का खाका खींचा गया है। कभी यह मन प्रवासी पक्षियों की वजह से पर्यावरण प्रेमियों का आकर्षण केंद्र हुआ करता था। लेकिन अब इसमें पानी की कमी से जगह-जगह खर-पतवार और जंगल उग आए हैं, जिससे सौंदर्यीकरण की राह कठिन हो गई है।

पिछले वर्ष जनवरी 2025 में जिला प्रशासन की देखरेख में मापी कराई गई थी। इसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर पर्यटन विभाग को भेजी गई। विभाग ने इस पर सहमति भी दे दी है और योजना को अमली जामा पहनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

मुशहरी प्रखंड सह अंचल अधिकारी महेंद्र शुक्ला ने बताया कि मणिका मन का विकास पर्यटन विभाग के माध्यम से किया जाना है। विभाग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है और डीपीआर पहले से तैयार है। जल्द ही लक्ष्य निर्धारित कर काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed