फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   bihar news jeevika didi bank every gram panchayat shravan kumar announcement

Bihar News: बिहार की हर ग्राम पंचायत में खुलेगा जीविका दीदी बैंक, मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा ऐलान

Sun, 14 Dec 2025 10:01 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Sun, 14 Dec 2025 10:01 PM IST
सार

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जीविका दीदियां चर्चा में रहीं, चुनाव में उन्हें दी जा रही राशि के कारण NDA को अधिक वोट मिले। हाजीपुर के दौलतपुर में आयोजित रोजगार मेले में ग्रामीण विकास और परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विश्व बैंक से कर्ज लेकर बिहार में जीविका की शुरुआत की गई थी।

विज्ञापन
bihar news jeevika didi bank every gram panchayat shravan kumar announcement
ग्रामीण विकास मंत्री एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के केंद्र में यदि कोई रही तो वह हैं जीविका दीदियां। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के कारण वे चर्चा में रहीं। चुनाव के दौरान उन्हें दी जा रही राशि के कारण और अब परिणाम के बाद यह कहा जा रहा है कि 10-10 हजार रुपये के कारण NDA को सबसे अधिक वोट मिले।

विज्ञापन

हाजीपुर के दौलतपुर में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित मेला कार्यक्रम के उद्घाटन में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन के लिए विश्व बैंक से कर्ज लेकर बिहार में जीविका की शुरुआत की गई थी। आज बिहार में एक करोड़ 40 लाख जीविका दीदी स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में तीन दिन बाद और बढ़ेगी ठंड; आज कैमूर समेत कई जिलों में घना कोहरा, ट्रेनें भी लेट

विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जो जीविका से जुड़ी हैं, वे किसी भी जाति, धर्म, मजहब, इलाके, जिले या गाँव की हों, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आगे और ताकद लगाई जाएगी क्योंकि हमें इनको आगे बढ़ाना है। उन्होंने यह भी बताया कि जीविका दीदियों के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में बैंक खोला जाएगा। आज जीविका दीदी बैंक में दो हजार जमा करने जाती हैं और 11 बजे लाइन लगती है, जिससे पूरा दिन खराब हो जाता है। सरकार ने कहा है कि इनके लिए विशेष बैंक खोला जाएगा, जहां से आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ पैसा जमा करने और लेन-देन का काम किया जाएगा। गौरतलब है कि सरकार और जीविका के संयुक्त प्रयास से जीविका दीदियों की स्थिति में सुधार होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस प्रयास से महिलाएं हर क्षेत्र में तरक्की कर सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed