फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Flood in Kesaria water level rise in Gandak River Water Enters Half a Dozen Schools news in Hindi

Bihar News: केसरिया में बाढ़ ने मचाई तबाही, छह से ज्यादा विद्यालयों में घुसा पानी; उफान पर गंडक नदी

Tue, 09 Jul 2024 05:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 09 Jul 2024 05:28 PM IST
सार

Bihar Kesaria Flood: पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया प्रखंड के आधा दर्जन गावों में गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने के कारण बाढ़ का पानी फैल गया है। प्रखंड के ढेकहा, मझरिया, काढ़ान, मुजवानीय इत्यादि गांव में बाढ़ का पानी तबाही मचा रहा है।
 

विज्ञापन
Bihar News Flood in Kesaria water level rise in Gandak River Water Enters Half a Dozen Schools news in Hindi
बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में उफनाई गंडक नदी की वजह से बाढ़ का पानी आधा दर्जन स्कूलों में घुस गया है। जिससे स्कूल बंद हो गए है और बच्चों का पठन पाठन ठप हो गया है। मुजवानियां गांव जाने वाली सड़क पर पानी दो फीट के करीब बह रहा है।

विज्ञापन


इन गांवों के दर्जनों घर टापू बने हुए हैं। चूंकि घरों के चारों ओर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। मझरिया गांव का तकिया टोला टापू बन गया है। जिससे टोले का सड़क संपर्क भंग हो चुका है। वहीं छरकी पर बसे दर्जनों घरों का सड़क संपर्क भंग हो चुका है। बाढ़ के पानी में अधिकांश धान की फसल डूब चुकी है।
विज्ञापन


मझरिया गांव जाने वाली पथ में स्थित एक मात्र पुलिया पर भी बाढ़ के पानी का दबाव बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण पुलिया को बचाने का प्रयास कर रहें हैं। काढ़ान गांव के वार्ड नंबर 10 भी बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं। काढ़ान गांव के नवीन प्राथमिक विद्यालय अहिर टोली वार्ड नंबर 10 एवं नवीन प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति का टोला वार्ड 08 बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों विद्यालय में पानी बह रहा है। उसी तरह उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुजवानिया में भी बाढ़ का पानी घुस चुका है, जिससे सभी विद्यालय का पठन पाठन ठप हो चुका है। नवीन प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला के हेडमास्टर अशोक सिंह ने बताया की बाढ़ का पानी उनके विद्यालय में घुस चुका है। उन्होंने बताया की प्रतिवर्ष बाढ़ का पानी विद्यालय में घुसने से पठन पाठन ठप हो जाता है। मझरिया गांव के कुणाल सिंह ने बताया की पानी का बहाव बहुत तेजी से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed