फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Firing near BRABU hostel in Muzaffarpur firing over Saraswati Puja donation dispute

Bihar News: BRABU हॉस्टल के पास फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत, सरस्वती पूजा चंदा विवाद को लेकर फायरिंग

Thu, 30 Jan 2025 01:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 30 Jan 2025 01:48 PM IST
सार

बाबा साहब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर में सरस्वती पूजा चंदा को लेकर फायरिंग हुई है। मौके पर कई थानों की पुलिस मौजूद है।

विज्ञापन
Bihar News Firing near BRABU hostel in Muzaffarpur firing over Saraswati Puja donation dispute
गेट पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के छात्र के दो गुटों में पहले से सरस्वती पूजा में चंदा को लेकर बने तनाव के बीच एक बार फिर से फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना के बाद मौके पर यूनिवर्सिटी थाना, काजी मोहम्मदपुर थाना और नगर थाना की पुलिस पहुंची। यह घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पीजी हॉस्टल होम फॉर लेस चौक की है। वहीं, गोलीबारी की घटना से दहशत के माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि बीते दो दिन पहले विश्विद्यालय के सोशल साइंस ब्लॉक में सरस्वती पूजा को लेकर छात्रों के दो गुटों में मारपीट के बाद से ही तनाव बना हुआ था। जहां एक बार फिर से गोलीबारी होने से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में भी गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत बना हुआ है। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची एसडीपीओ टाउन वन सीमा देवी। बताया जा रहा है कि वर्चस्व को लेकर हुई इस गोलीबारी में कई राउंड फायरिंग की चर्चा है।
विज्ञापन




पूरी घटना जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के होम फॉर होम लैस इलाके की है। इसके कुछ दिन पहले सरस्वती पूजा के चंदा को लेकर दो हॉस्टलों के छात्रों के बीच में जमकर मारपीट हो गई थी। उसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने मामले को शांत करा दिया था। लेकिन गुरुवार सुबह आठ बजे के करीब फिर से कुछ असामाजिक तत्वों के लोगों ने एक हॉस्टल के पास में करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी, जिसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन मामले की जांच और एक्शन को शुरू कर दिया है। घटना में हुए शामिल लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और ऐसे लोगों की पहचान किया जा रहा है, जिसके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।




वहीं, इस पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ टाउन वन सीमा देवी ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों के उपद्रवी के द्वारा एक हॉस्टल पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से कुछ राउंड फायरिंग किया गया है।अब तक की जांच तीन से चार राउंड फायरिंग किया गया है। पुलिस ने मौके से गोली का खोखा बरामद किया है और मामले की जांच कर रही है। जल्द ही उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हॉस्टल की भी जांच किया जा रहा है कि हथियार तो नहीं रखा गया है। हालात शांत है, मौके पर पुलिस कैंप कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed