फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Father killed daughter over love affair and hid the body in bushes, Motihari honor killing

Honour Killing: पिता ने बेटी की हत्या कर शव झाड़ियों में छिपाया, मोतिहारी में रिश्तों के कत्ल की सातवीं घटना

Tue, 21 Jan 2025 09:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 21 Jan 2025 09:05 PM IST
सार

Motihari News: पुलिस ने बताया कि अमीषा की प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर पिता-माता, पुत्र और भाई ने मिलकर हत्या करके शव को चंवर में छिपा दिया था। मृतक लड़की से तीन दिनों से मारपीट की जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Father killed daughter over love affair and hid the body in bushes, Motihari honor killing
पुलिस ने आरोपी पिता, भाई और चाचा को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में ऑनर किलिंग की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। कल सोमवार को ही अमर उजाला ने मोतिहारी में महज 22 दिनों में छह रिश्तों के कत्ल की खबर प्रकाशित की थी। अब सातवीं घटना भी जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिसवा खरार गांव से सामने आई है। जहां 15 वर्षीय अमीषा कुमारी की प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने सोमवार की रात उक्त गांव के चौदह आरडी चंवर के झाड़ियों से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता गणेश सहनी, भाई गुड्डू कुमार और चाचा चतुरी सहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में चौकीदार के बयान पर मृतक के पिता, माता, भाई और चाचा पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

 
डीएसपी सतेन्द्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अमीषा की प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर पिता-माता, पुत्र और भाई ने मिलकर हत्या करके शव को चंवर में छिपा दिया था। मृतक लड़की के परिवार के लोगों द्वारा तीन दिनों से मारपीट की जा रही थी। इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। इस छापामारी टीम में इंस्पेक्टर मुनीर आलम, थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, परि पु. अनी शनि कुमार पाठक, पु. अनी राकेश कुमार सिंह और पुलिसकर्मी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed