फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: elderly farmer who went to see paddy crop in Motihari died after drowning in flood water

Bihar News: मोतिहारी में बाढ़ के पानी में डूबने से बुजुर्ग की मौत, धान की फसल देखने गया था किसान

Sun, 29 Sep 2024 04:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 29 Sep 2024 04:42 PM IST
सार

Motihari News: मृत किसान की पत्नी ने बताया कि उन्होंने बाढ़ के खतरे को देखते हुए अपने पति को खेत की तरफ जाने से रोका था, लेकिन अनुज सहनी नहीं माने। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
Bihar News: elderly farmer who went to see paddy crop in Motihari died after drowning in flood water
शोक में डूबे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के सुगौली थानाक्षेत्र अंतर्गत माली पंचायत के बेल टोला गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से बुजुर्ग किसान अनुज सहनी (65) की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब अनुज सहनी अपने खेत में धान की फसल देखने गए थे। पूरे इलाके में बूढ़ी गंडक नदी के बाढ़ का पानी फैला हुआ था, जिससे खेतों की ओर जाने के रास्ते पर गहरे गड्ढे में वे फिसलकर गिर गए और पानी में डूब गए।

विज्ञापन

 
घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई और लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। अनुज सहनी के डूबने की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और गोताखोरों ने काफी देर तक खोजबीन की, जिसके बाद उनका शव कुछ दूरी पर बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।
विज्ञापन

 
अनुज सहनी की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है। गांव वालों ने बताया कि उनके चार बेटे हैं, जो रोजगार के लिए बाहर गए हुए हैं। घर पर सिर्फ अनुज सहनी और उनकी पत्नी रहते थे। उनकी पत्नी ने बताया कि उन्होंने बाढ़ के खतरे को देखते हुए अपने पति को खेत की तरफ जाने से रोका था, लेकिन अनुज सहनी नहीं माने। इस दुखद घटना के बाद उनकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed