{"_id":"683d4ce8af77a1cbca0160e1","slug":"bihar-news-dial-112-team-which-reached-to-resolve-the-dispute-was-attacked-in-vaishali-soldier-injured-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-3015594-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पिटाई की घटना में हस्तक्षेप करने पर पुलिसकर्मियों पर किया गया हमला, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पिटाई की घटना में हस्तक्षेप करने पर पुलिसकर्मियों पर किया गया हमला, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 02 Jun 2025 02:59 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:59 PM IST
सार
अब पुलिस टीम पर हमला होना आम बात बन गई है। एक बार फिर वैशाली में दबंगों ने डायल 112 की पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल में पुलिस कर्मी का इलाज जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड के करतहां थाना क्षेत्र अंतर्गत घटारों चौक पर रविवार को डायल 112 की गश्ती टीम पर हमला कर दिया गया। टीम जब एक व्यक्ति की पिटाई की सूचना पर मौके पर पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी। इस हमले में डायल 112 के चालक जय राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
ललन सिंह और उसके साथियों ने किया हमला
मिली जानकारी के अनुसार, घटारों चौक पर गांव के ही ललन सिंह और उसके साथियों द्वारा एक व्यक्ति को चोरी के शक में पीटा जा रहा था। डायल 112 की टीम जब मौके पर पहुंची तो पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने पिटाई का कारण पूछा। इससे नाराज होकर ललन सिंह ने अविनाश कुमार से हाथापाई शुरू कर दी। जब चालक जय राम सिंह बीच-बचाव के लिए आगे आए, तो ललन सिंह ने अपने 10-15 साथियों के साथ मिलकर उनके ऊपर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: पटना में युवक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
चालक को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना की सूचना मिलते ही करतहां थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार आज़ाद मौके पर पहुंचे और घायल चालक को इलाज के लिए लालगंज रेफरल अस्पताल भेजा, जहां चालक का इलाज चल रहा है। चालक जय राम सिंह ने बताया कि उन्होंने पिटाई कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की थी कि अगर किसी ने चोरी की है तो उसे पुलिस को सौंप दें, लेकिन उनकी बातों से नाराज होकर ललन सिंह ने हमला कर दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच, कार्रवाई की तैयारी
घटना की पुष्टि करते हुए लालगंज सदर टू एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिल गई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।