{"_id":"6741d987837cf618850562ea","slug":"bihar-news-debtor-accused-of-murdering-farmer-who-came-to-collect-paddy-dues-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: धान का बकाया लेने गए किसान का देनदार के दरवाजे पर मिला शव, बेटे ने लगाया जहर देकर मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: धान का बकाया लेने गए किसान का देनदार के दरवाजे पर मिला शव, बेटे ने लगाया जहर देकर मारने का आरोप
Sat, 23 Nov 2024 07:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 23 Nov 2024 07:03 PM IST
सार
मृतक के परिजनों ने कहा अपना पैसा लेने गए थे पिता का आरोपियों के दरवाजे पर शव मिला है। पिता को इन लोगों ने जहरीले पदार्थ देकर हत्या की है।
विज्ञापन
किसान राम भरोसे सहनी का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में बकाया रुपये मांगने गए किसान राम भरोसे सहनी की जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के बेटे रवि ने आरोप लगाया कि धान बिक्री के बकाए रुपये मांगने पर आरोपी ने उनके पिता को जहरीला पदार्थ पिलाकर साजिशन मार दिया है। घटना के बाद शव आरोपी के घर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा और प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी ग्रामीण विद्या सागर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
घटना को लेकर मृतक के बेटे रवि ने कहा हम लोग हलवाई का काम को करते हैं। पिता अनाज को बेचने काम किया करते थे और अपने बेचे गए धान का बकाया रुपये को लेने के लिए मीनापुर थाना क्षेत्र में गए हुए थे। ग्रामीण ने बताया गया कि पिता की लाश आरोपी के दरवाजे पर पड़ी हुई है। बेटे ने आरोप लगाया कि रुपये मांगने पर दबंग आरोपी ने जहरीला पदार्थ देकर पिता की हत्या कर दी है। आज ही मीनापुर थाना क्षेत्र के बनहारा डोमा चौक के राम भरोसे सहनी और उनकी पत्नी से कई साल से धान की बिक्री की थी। लगातार रुपए देने को लेकर टाल मटोल करते थे। आज देने के नाम पर पहले बुलाया और फिर जहरीला पदार्थ पिला कर साजिश के तहत मार डाला है। वहीं पर इस मामले की जानकारी के घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
पूरे मामले में SP ग्रामीण विद्या सागर ने बताया कि सिवाई पट्टी थाना क्षेत्र के एक शक्श की मौत हुई है। मृतक के परिजन का यह कहना है कि बकाए के रुपये को लेने गए हुए थे और उनकी हत्या कर दी गई है। शव आरोपी के घर पर बरामद किया गया है। इस मामले में परिजन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जा रही है। अभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन