{"_id":"65fd2af1c25a397e4706b725","slug":"bihar-news-dead-body-of-girl-found-in-muzaffarpur-fear-of-being-murdered-and-thrown-away-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर में मिला युवती का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका, शव की शिनाख्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर में मिला युवती का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका, शव की शिनाख्त जारी
Fri, 22 Mar 2024 12:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:24 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर में एक युवती का शव मिला है। युवती की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, अब तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में एक युवती का शव कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में से बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की नजर सुबह में पड़ी। वहीं, डेड बॉडी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद से मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है, जिसके बाद लोगों के बीच कई तरह की बात और चर्चा होने लगी। मृतका की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है हत्या कर किसी ने शव को यहां फेंका है।
विज्ञापन
मामला सकरा थाना क्षेत्र के मारकन से माधोपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थित एक कब्रिस्तान के समीप की बताई गई है। जहां शुक्रवार सुबह में स्थानीय लोगों ने एक युवती के शव को देखा। उसके बाद देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। शव मिलने की जानकारी के बाद से घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। उसके बाद लोगों के द्वारा इस मामले की सूचना सकरा थाने की पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर सकरा थाने की पुलिस पहुंची। इस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पूरे मामले में सकरा थाना एसएचओ राजू पाल ने बताया है कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दिया गया है कि सकरा थाना इलाके के मार्कन से माधोपुर जाने वाले रोड पर स्थित एक कब्रिस्तान के समीप एक युवती का शव पड़ा हुआ है। उसके बाद से पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, अभी तक मृतक युवती का शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है। हत्या के भी बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन