{"_id":"664f2aefd34abe3c30019dab","slug":"bihar-news-dead-body-of-an-innocent-child-missing-from-outside-the-house-found-father-died-20-days-ago-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: घर के बाहर से गायब हुए मासूम का सड़ा-गला शव मिला, 20 दिन पहले ट्रेन से कटकर हुई थी पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: घर के बाहर से गायब हुए मासूम का सड़ा-गला शव मिला, 20 दिन पहले ट्रेन से कटकर हुई थी पिता की मौत
Thu, 23 May 2024 05:09 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 05:09 PM IST
सार
बीती 18 मई को घर के बाहर से गायब हुए आठ साल के मासूम का शव एक सप्ताह बाद आज घर से एक किमी दूर बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बच्चे के पिता की 20 दिन पहले ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बिहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के सहदेइ बुजुर्ग थाना पुलिस ने बीती 18 मई से लापता 8 वर्षीय मासूम बच्चे का शव घर से 1 किमी की दूरी पर सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव कि स्थिति देखने के बाद डॉक्टरों उसे ने पीएमसीएच, पटना रैफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
बच्चे की पहचान सहदेइ बुजुर्ग गांव निवासी लक्ष्मीराम के 8 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रिंस बीती 18 मई को दो-तीन बच्चों के साथ अपने बड़े चाचा के घर के बाहर खेल रहा था, उसके बाद वह अचानक कहीं गायब हो गया। अब 5 दिन बाद घर से 1 किलोमीटर दूर पर सड़ी-गली अवस्था में मासूम का शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
मृतक मासूम के मामा संतोष राम ने इस मामले में बताया कि बच्चे के पिता लक्ष्मी राम की 20 दिन पहले ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उसने आशंका जताते हुए कहा कि संपत्ति के विवाद में मासूम की हत्या करके शव को फेंक दिया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में सहदेइ बुजुर्ग के थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस छानबीन कर रही थी, तभी बच्चे का शव बरामद हुआ है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, मामले की जांच की जा रही है।