फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Criminal involved in Chhote Sarkar's murder case arrested

Bihar: छोटे सरकार की हत्याकांड में शामिल अपराधी गिरफ्तार, गाड़ी पर पुलिस का स्टिकर लगाकर शादी में आया था

Sun, 08 Dec 2024 05:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 08 Dec 2024 05:52 PM IST
सार

Bihar: छोटे सरकार की हत्याकांड में शामिल अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने दो कार के साथ 7 मोबाइल, जाली सिम कार्ड एवं राउटर भी बरामद कर लिया है।
 

विज्ञापन
Bihar News: Criminal involved in Chhote Sarkar's murder case arrested
गाड़ी पर पुलिस का स्टिकर लगाकर शादी में आया था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दानापुर कोर्ट में हुए छोटे सरकार के हत्याकांड में शामिल और बिहार मुख्यालय से 50 हजार के इनामी अपराधी को वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र में आ रहा था।

विज्ञापन


इसी दौरान पटना एसटीएफ के सूचना पर वैशाली थाने की पुलिस एवं एसटीएफ के सहयोग से पुलिस ने 6 अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने दो कार के साथ 7 मोबाइल जाली सिम कार्ड एवं राउटर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताया गया है कि छोटे सरकार की हत्याकांड में शामिल शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


यह तमाम अपराधी पुलिस के स्टीकर लगे गाड़ी का इस्तेमाल पुलिस से बचने के लिए करते थे। बरामद मोबाइल में सिम नहीं लगाकर राउटर का इस्तेमाल कर सभी व्हाट्सएप कॉलिंग पर पुलिस से बचने के लिए अपने साथी से बातचीत भी किया करते थे, लेकिन एसटीएफ कि सूचना मिली, जिसके बाद एसटीएफ एवं वैशाली पुलिस के सहयोग से सभी 6 अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गिरफ्तार सभी से गहन पूछताछ के बाद सभी को पुलिस ने जेल भेज दी है। बताया गया है कि तमाम अपराधी शराब लूट हत्या रंगदारी सहित कई मामलों में फरार चल रहे थे। बताया गया है कि वैशाली जिले के पड़ोसी जिला मुजफ्फरपुर में सबसे ज्यादा इन अपराधियों पर मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार अपराधी मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर नवादा गांव निवासी अवधेश प्रसाद पुत्र मिथलेश कुमार, अशोक सिंह के पुत्र रोशन कुमार, बृज बिहारी राय के पुत्र पवन कुमार, युगल किशोर सिंह के पुत्र दीपक कुमार,श्रीराम शर्मा के पुत्र मनीष कुमार, नंदकिशोर मिश्रा के पुत्र रोशन कुमार मिश्रा बताया गया है।


गिरफ्तार अपराधी मिथिलेश कुमार पर हत्या लूट सहित एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। गिरफ्तार अपराधी पवन कुमार पर लूटपाट आर्म्स एक्ट उत्पाद अधिनियम सहित चार मामले दर्ज है। इसकी जानकारी वैशाली एसपी हरकिशोर राय के द्वारा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed