फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Chaos in Sitamarhi after water was released from Nepal, road broken

Bihar News: नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद सीतामढ़ी में हाहाकार, सड़क टूटी; गांवों में कैद लोग

Mon, 11 Aug 2025 07:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Aug 2025 07:34 PM IST
सार

Bihar: करीब 200 घर पानी से घिर गए हैं, जबकि दर्जनों घरों में पानी घुस चुका है। लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। कई ग्रामीण नाव और ट्रैक्टर की मदद से सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। बाढ़ में डूबने से खेतों की फसलें भी बर्बाद हो रही हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Chaos in Sitamarhi after water was released from Nepal, road broken
बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड के भिट्ठा गांव के पास सोमवार शाम बाढ़ का कहर टूट पड़ा। नेपाल से छोड़े गए पानी और रातों नदी के तेज बहाव के कारण दिवारी मतौना मुख्य सड़क का सीमियाही गांव के समीप लगभग 25 फीट लंबा हिस्सा बह गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी यह सड़क भिट्ठा, सीमियाही, दिवारी मतौना समेत आसपास के कई गांवों को जोड़ती थी। सड़क टूटने से चार से पांच गांवों का संपर्क पूरी तरह कट गया है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार शाम करीब 5 बजे नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव ने सड़क किनारे की मिट्टी काटनी शुरू की और कुछ ही घंटों में सड़क का बड़ा हिस्सा नदी में समा गया। इससे न केवल संपर्क मार्ग बाधित हुआ, बल्कि आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भरने लगा।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या, चौड़ से बरामद हुआ शव; सिर में गोली, गर्दन भी कटी

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 200 घर पानी से घिर गए हैं, जबकि दर्जनों घरों में पानी घुस चुका है। लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। कई ग्रामीण नाव और ट्रैक्टर की मदद से सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। बाढ़ में डूबने से खेतों की फसलें भी बर्बाद हो रही हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि नेपाल से अचानक पानी छोड़े जाने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। यदि समय पर चेतावनी मिलती तो लोग पहले ही सुरक्षित स्थानों पर चले जाते। इस बीच, प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही है और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

सड़क टूटने से न केवल आम लोगों की आवाजाही बंद हो गई है, बल्कि आवश्यक सेवाएं, राशन और दवाइयों की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द अस्थायी पुल या वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए, ताकि संपर्क बहाल हो और राहत सामग्री पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed