Bihar News: स्कूल कर्मी की मौत के बाद बवाल, स्कूल के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन; ड्यूटी के दौरान हुआ था हादसा
Bihar News: परिजन अखिलेश मलिक ने बताया कि अशोक मलिक परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभालते थे। कई महीनों से उनका वेतन बकाया था। घटना के समय भी वह ड्यूटी पर थे। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन ने मदद करने की बजाय उन्हें बाहर निकाल दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के बेला थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल के कर्मचारी अशोक मलिक (35 वर्ष) की आज मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामला मिठनपुरा-नारायणपुर मुख्य सड़क मार्ग का है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
घटना के बारे में मृतक के सहकर्मी ने बताया कि स्कूल की सफाई का काम चल रहा था। इस दौरान स्कूल के स्विमिंग पूल की सफाई की जा रही थी। अशोक मलिक मोटर साफ कर रहे थे तभी उन्हें बिजली का करंट लग गया और वे स्विमिंग पूल में गिर गए। उन्हें गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें: पूर्णिया GMCH का अल्ट्रासाउंड विभाग बना रणक्षेत्र, मरीज के परिजनों ने डेटा ऑपरेटर को लात-घूंसे से पीटा
परिजन अखिलेश मलिक ने बताया कि अशोक मलिक परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभालते थे। कई महीनों से उनका वेतन बकाया था। घटना के समय भी वह ड्यूटी पर थे। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन ने मदद करने की बजाय उन्हें बाहर निकाल दिया। इससे नाराज होकर परिजन ने सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की। बेला थाना के एएसआई ने बताया कि पुलिस परिजन को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा ताकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सके।