फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: CBI raids the office of the Deputy Chief Engineer of Railways for 12 hours

Bihar News: रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर के कार्यालय में 12 घंटे तक CBI की छापेमारी, एक करोड़ रुपये बरामद

Tue, 18 Nov 2025 08:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 18 Nov 2025 08:13 PM IST
सार

Bihar News: कर्मचारियों के अनुसार डिप्टी चीफ इंजीनियर करीब दो वर्ष पहले इस कार्यालय में तैनात हुए थे, जबकि हेड क्लर्क आलोक कुमार दास और पिउन मनीक दास पिछले छह महीने से यहां कार्यरत थे। सीबीआई टीम ने पूरी रात पूछताछ और तलाशी जारी रखी।

विज्ञापन
Bihar News: CBI raids the office of the Deputy Chief Engineer of Railways for 12 hours
कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के हाजीपुर रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग के कार्यालय में सीबीआई ने सोमवार शाम से मंगलवार सुबह तक करीब 12 घंटे तक छापेमारी की। इस दौरान टीम ने डिप्टी चीफ इंजीनियर आलोक कुमार, हेड क्लर्क आलोक कुमार दास, पिउन मनीक दास और दो संवेदक के कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

विज्ञापन

छापेमारी के दौरान सीबीआई ने कार्यालय से करीब एक करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए। बड़ी मात्रा में नकदी मिलने पर टीम ने मौके पर करेंसी काउंटिंग मशीन मंगवाकर पैसे गिनवाए। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की टीम सोमवार को शाम करीब 3 बजे कई वाहनों से अचानक कार्यालय पहुंची। टीम ने पहुंचते ही डिप्टी चीफ इंजीनियर और अन्य कर्मियों से लगातार घंटों पूछताछ की। कार्यालय के सभी कमरों और अलमारियों की बारीकी से तलाशी ली गई।

विज्ञापन


पढ़ें: हत्या मामले पर अदालत का बड़ा फैसला, दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान कार्यालय के अन्य कर्मचारियों के मोबाइल फोन और बैग टीम ने अपने कब्जे में लेकर जांच की। तलाशी के दौरान सभी कर्मचारियों को बाहर भेज दिया गया था। कार्रवाई पूरी होने के बाद रात करीब 12 बजे कर्मचारियों को घर जाने की अनुमति दी गई।

कर्मचारियों के अनुसार डिप्टी चीफ इंजीनियर करीब दो वर्ष पहले इस कार्यालय में तैनात हुए थे, जबकि हेड क्लर्क आलोक कुमार दास और पिउन मनीक दास पिछले छह महीने से यहां कार्यरत थे। सीबीआई टीम ने पूरी रात पूछताछ और तलाशी जारी रखी और अंत में डिप्टी चीफ इंजीनियर सहित कुल पांच लोगों को हिरासत में ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed