फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news :bpsc urdu teacher video viral victim wife says he selling me after marriage

Bihar News : बीपीएससी से चुने गए उर्दू शिक्षक की हैवानियत हैरान कर गई; बेगम आई सामने तो खुली करतूत

Thu, 20 Feb 2025 10:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 20 Feb 2025 10:51 PM IST
सार

BPSC Teacher : बीपीएससी से चयनित उर्दू शिक्षक दो माह से अपनी बीवी के गायब होने की बात कह रहा था, लेकिन जब वह सामने आई तो शौहर के सारे राज खुल गए। ऐसा राज, जिसकी पुष्टि हो गई तो उसकी सरकारी नौकरी पर आफत आ जाएगी।

विज्ञापन
Bihar news :bpsc urdu teacher video viral victim wife says he selling me after marriage
बीपीएससी उर्दू शिक्षक

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर के एक बीपीएससी शिक्षक का नशे का सेवन करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। यही नहीं, बल्कि दो साल पहले भागकर शादी करने वाले इस शिक्षक की करतूत से तंग आकर अब पत्नी ने भी साथ छोड़ दिया है और गुहार लगाई है। पत्नी का कहना है कि उसका पति और उसका परिवार उसे दहेज के लिए बेचना चाहता है।

विज्ञापन

बीपीएससी शिक्षक की पत्नी कहती है कि वह शिक्षक बनने के बाद से ही हमेशा नशे में रहता है और खुद परेशान रहने के बाद हमें भी परेशान करता है। पीड़िता महिला का कहना है कि अब उसके परिजन भी उसे समझाते हैं कि लड़की को छोड़ दो। वह उसे प्यार से बुलाकर घर लाता है और फिर मारपीट करता है। अब तो वह तलाक देने को भी कहता है और उसके परिवार वाले कहते हैं कि अगर दहेज नहीं मिला तो अब लड़की को बेच दो।

विज्ञापन

दरअसल, जिले के औराई प्रखंड क्षेत्र के मिश्रलिया उर्दू स्कूल के बीपीएससी शिक्षक नूर मोहम्मद ने पहले अपनी बेगम साहिबा परवीन के गायब होने की बात कही थी, लेकिन अचानक दो महीने बाद साहिबा ने घर आकर उसके झूठ का पर्दाफाश कर दिया और शिक्षक की करतूत को उजागर कर दिया। साहिबा ने बताया कि वह झूठ बोल रहा था। वह कहीं नहीं गई थी। जब शिक्षक घर आते थे तो वह दूसरे के घर में चली जाती थी। अब वह उस नशेड़ी के साथ नहीं रहना चाहती है क्योंकि वह नशे की हालत में मारपीट करता है और फिर अपने दोस्तों को रूम में भेजकर छेड़खानी करवाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी बताया जाता है कि नूर मोहम्मद की पत्नी साहिबा की छोटी बहन दो साल पहले इस स्कूल में पढ़ती थी, जहां नूर मोहम्मद शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात हुई और दोनों के बीच प्यार हो गया। इसके बाद, एक महीने के प्यार के बाद दोनों ने परिजनों की रजामंदी से निकाह कर लिया। निकाह के बाद साहिबा औराई प्रखंड क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में एक किराए के मकान में रहने लगी। वहीं नूर मोहम्मद मीनापुर प्रखंड के दही पट्टी गांव का रहने वाला है। अब तो वह साहिबा के घर पर जाकर उसके परिवार को भी धमकी दे रहा है।

 

बीपीएससी उर्दू शिक्षक

बीपीएससी उर्दू शिक्षक

 

बीपीएससी उर्दू शिक्षक

बीपीएससी उर्दू शिक्षक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed