फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Body of State Bank employee found in suspicious condition in Sitamarhi murder or suicide

Bihar: स्टेट बैंक के कर्मी की संदिग्ध स्थिति में शव बरामद, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Thu, 02 Jan 2025 03:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 Jan 2025 03:57 PM IST
सार

बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्टेट बैंक के कर्मी की संदिग्ध स्थिति में शव बरामद हुआ है। ये हत्या है या आत्महत्या, इसकी गुत्थी सुलझाने का प्रयास पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News Body of State Bank employee found in suspicious condition in Sitamarhi murder or suicide
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में एक बैंक कर्मी का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद किया गया है। मामला जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के बैरगनिया बाजार की है। जहां एक कमरे में उनका शव फंखे से लटका पाया गया। मृतक की पहचान जिले के पुपरी निवासी गोनू आनंद के रूप में की गई है, जो किराए के मकान में रह रहे थे। घटना की सूचना के बाद स्थानीय बैरगनिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


इधर, मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। सूचना के बाद परिजन घटना स्थल के लिए निकल चुके है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक गोनू स्टेट बैंक बैरगनिया में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। प्रतिदिन दिन की तरह वह बैंक से अपने डेरा लौट थे। इसके बाद गुरुवार दोपहर में उनका शव बरामद किया गया है। सुबह 11 बजे तक गेट नहीं खुला तो लोगों को शक हुआ, जिसके बाद देखा गया तो पता चला कि उसकी शव फंखे से लटका हुआ है।
विज्ञापन


फिलहाल, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज रही है। वहीं, परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है। वैसे परिजन अभी आ रहे हैं। उनसे बात करने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, अगल-बगल में पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed