{"_id":"66aa491d87d082a825023971","slug":"bihar-news-body-of-a-woman-found-in-suspicious-condition-in-muzaffarpur-dowry-murder-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
Wed, 31 Jul 2024 07:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:55 PM IST
सार
Muzaffarpur News: मृतका के भाई संजीव ने बताया कि उसकी बहन के ससुराल वाले दहेज को लेकर लगातार उसे प्रताड़ित किया करते थे। 2020 में चंदा की शादी मुन्ना शाह से हुई थी, तब से ही लगातार उसके साथ मारपीट की जा रही थी।
विज्ञापन
मृतका चंदा देवी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड गुदरी रोड स्थित घर से एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इसे लेकर मृतका के परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिले के नगर थाना क्षेत्र के बहलखाना स्थित शौचालय गली में एक महिला का शव उसके अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना के बाद से मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
वहीं, इस पूरे मामले में नगर थाना प्रभारी शरत कुमार का कहना है कि अभी यहां पर की शुरुआती जांच चल रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। महिला के तीन-चार दिनों से बीमार होने की बात भी सामने आ रही है। अभी मामला संदेहास्पद है, स्पष्ट कुछ कह पाना मुश्किल है। वहीं, मृतका के परिजनों द्वारा हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया गया है।
विज्ञापन
मृतका की पहचान मुसहरी थाना क्षेत्र के छपरा मेघ निवासी चंदा देवी (29) के रूप में की गई है। चंदा देवी की शादी नगर थाना क्षेत्र के गुदरी में हुई थी। मृतका के भाई संजीव का कहना है कि उसकी बहन के ससुराल वाले दहेज को लेकर लगातार उसे प्रताड़ित किया करते थे। उन्होंने बताया कि 2020 में उसकी शादी मुन्ना शाह से हुई थी, तब से ही लगातार उसके साथ मारपीट की जा रही थी। इस बीच चंदा ने दो बेटियों को भी जन्म दिया। लेकिन उसके साथ प्रताड़ना का सिलसिला नहीं थमा।
बताया जा रहा है कि महिला शौचालय गली स्थित अपने अपने मकान में ही रहा करती थी। हालांकि उसका मायका छपरा मेघ बताया गया है। वहीं, मौत के बाद से ही परिजनों में शोक का माहौल है। वे पुलिस से लगातार दोषियों को पकड़ने की गुहार लगा रहे हैं।