फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Bihar's 70-member French boxing team left for Kolkata for 7th National Championship PL Roy Stadium

Bihar: बिहार की 70 सदस्यीय फ्रेंच बॉक्सिंग टीम 7वीं नेशनल चैंपियनशिप के लिए कोलकाता रवाना, हुआ भव्य स्वागत

Wed, 25 Dec 2024 08:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 25 Dec 2024 08:23 PM IST
सार

Bihar French Boxing Team: बिहार की 70 सदस्यीय फ्रेंच बॉक्सिंग टीम 7वीं नेशनल चैंपियनशिप के लिए कोलकाता रवाना हो गई है। इससे पहले मुजफ्फरपुर जंक्शन पर खिलाड़ियों और कोचों का भव्य स्वागत किया गया, इस दौरान खिलाड़ी काफी उत्साहित दिखे।
 

विज्ञापन
Bihar News: Bihar's 70-member French boxing team left for Kolkata for 7th National Championship PL Roy Stadium
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बिहार की 70 सदस्यीय फ्रेंच बॉक्सिंग टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की 70 सदस्यीय फ्रेंच बॉक्सिंग टीम कोलकाता में आयोजित होने वाली 7वीं नेशनल सवात् फ्रेंच बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता 26 से 30 दिसंबर 2024 तक पी एल रॉय इंडोर स्टेडियम, कोलकाता में आयोजित होगी। बिहार टीम के रवाना होने से पहले खिलाड़ियों और कोचों का भव्य स्वागत और उत्साहवर्धन किया गया।

विज्ञापन

 
टीम प्रबंधन और कोचिंग स्टाफ
इस टीम का नेतृत्व राज्य सवात संघ बिहार के सचिव और मुख्य कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव करेंगे। महिला टीम की कोच सेंडाई शिल्पी सोनम और पुरुष टीम के कोच सेंशाई सूरज पंडित होंगे। टीम मैनेजर की जिम्मेदारी प्रियंका सिंह और सेंशाई आशिफ अनवर के पास है। इसके अतिरिक्त, तकनीकी पदाधिकारी सेंडाई सुनील कुमार और ऑफिशियल अमन राज टीम का हिस्सा हैं। राज्य सवात संघ के मुख्य संरक्षक और पूर्व खेल मंत्री शिवचंद्र राम ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

 
रवानगी से पहले, रास वर्ल्ड की ओर से पूरे दल को बिहार का ट्रैकसूट प्रदान किया गया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों और उनके परिवारों में उत्साह का माहौल देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी
सब-जूनियर कैटेगरी- सावी सिंह, नंदिनी, अनन्या श्रीवास्तव, कश्यप कौशिक, प्रीतम सिंह, सूर्यांश देव मेहता, शाश्वत कौशिक, अली हसन, आयुष कुमार, मुदस्सिर अहमद, हाजिक शमी, मयंक प्रभात, अद्वितीय अंश और रिधान झा।
 
कैडेट कैटेगरी- स्मिता भारती, दृष्टि, प्रियम कर्ण, प्रियांशी रीति, करुणा कुमारी, साहिल सिंह, श्रेयश जैसवाल, आशीष कुमार, अभिनव चौधरी, अक्षित राज गुप्ता और रेयान इरशाद।
 
जूनियर कैटेगरी- शिवानी, अनुष्का अभिषेक, अंशिका झा, पायल शर्राफ, तन्मय श्रीवास्तव और अंश राज।
 
यूथ कैटेगरी- अहमादी जिया, परिधि प्रिया, आयुष कुमार, सन्नी कुमार, आदित्य राज ठाकुर, आकाश पटेल, यश राज, आदित्य कुमार गौतम, नितिन कुमार, और सिद्धार्थ वर्मा।
सीनियर कैटेगरी- उपासना आनंद, तन्नु श्री, रुबीना कुमारी, स्नेहा कुमारी, ज्योति कुमारी, नीतू कुमारी, नासिर फिरोज, दीपक कुमार, रोहित कुमार प्रजापति, काशिफ हुसैन, नितेश कुमार, सूरज कुमार, हिमांशु राज, उमंग कुमार, हर्ष रंजन, आदित्य राज, शिवशंकर कुमार, मुहम्मद मजहर अंसारी और सन्नी कुमार।

 
खिलाड़ियों में उत्साह
टीम में शामिल खिलाड़ियों ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कठिन प्रशिक्षण लिया है। वे न केवल राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे, बल्कि बिहार की प्रतिष्ठा को बढ़ाने का भी प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed