{"_id":"65e6f4e5bdf2f089c20fcef0","slug":"bihar-news-bihar-police-investigation-in-hajipur-vaishali-jail-after-murder-in-gangwar-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जेल में गैंगवार, सजायाफ्ता कैदी ने हत्यारोपी बंदी को मार डाला; पुलिस बता रही मारपीट के दौरान हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जेल में गैंगवार, सजायाफ्ता कैदी ने हत्यारोपी बंदी को मार डाला; पुलिस बता रही मारपीट के दौरान हत्या
Tue, 05 Mar 2024 04:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 05 Mar 2024 04:03 PM IST
सार
Bihar Police: हाजीपुर जेल में हत्या के आरोपी एक कैदी ने दूसरे कैदी की हत्या कर दी। इस जेल में कैदी की हत्या की यह दूसरी वारदात है। हालांकि पुलिस ने इसे मारपीट के दौरान हत्या का मामला बताया है।
विज्ञापन
कैदी द्वारा कैदी की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के हाजीपुर जेल में बंद कैदियों के बीच गैंगवार और मारपीट की घटना सामने आई है। इस वारदात में एक कैदी की हत्या कर दी गई है। मरने वाला कैदी सदर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद था। वहीं, हत्या के दूसरे मामले में सजायाफ्ता कैदी से मारपीट के दौरान उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
वारदात के बाद आनन-फानन में जेल प्रशासन ने घायल कैदी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कैदी को मृत घोषित कर दिया। मरने वाला कैदी सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद था।
विज्ञापन
वहीं, वारदात की खबर के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। उसके बाद पुलिस और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई। हाजीपुर नगर थाने में तैनात प्रशिक्षु डीएसपी गौरव कुमार यादव ने इसे जेल में मारपीट के दौरान हुई हत्या का मामला बताया है।
विज्ञापन