फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Ananya from Muzaffarpur was hurt by Nirbhaya incident Delhi became judge for rights voice of women

Bihar News: दिल्ली की निर्भया कांड से आहत हुई अनन्या, महिलाओं के हक और आवाज को लेकर बन गई जज

Tue, 07 Jan 2025 03:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 07 Jan 2025 03:02 PM IST
सार

बिहार की बेटी ने मुजफ्फरपुर जिले का मान बढ़ाया है। दिल्ली में हुए निर्भया कांड से आहत होकर सीख ली और जज बनने का फैसला किया। फिर क्या लॉ की पढ़ाई कर मेहनत से तैयारी की और आज जज बन गई।

विज्ञापन
Bihar News Ananya from Muzaffarpur was hurt by Nirbhaya incident Delhi became judge for rights voice of women
अनन्या शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी की छपरा मेघ गांव की रहने वाली 27 वर्षीय अनन्या शर्मा जुडिशल सर्विसेज परीक्षा को पास कर जज बन गई। जज बनने की खुशी के बाद से उनके परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि निजी स्कूल चलाने वाले अनिल कुमार शर्मा जो कि सामान्य किसान हैं, परिवार की बेटी अनन्या के जज बनने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं, अनन्या अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और ईश्वर को देती है। राजस्थान राज्य न्यायिक सेवा और बिहार न्यायिक सेवा दोनों ही परीक्षा को पास किया है, जिसको लेकर वो खुद बहुत उत्साहित है।
विज्ञापन




मुजफ्फरपुर की रहने वाली अनन्या शर्मा कहती हैं कि वर्ष 2012 की निर्भया कांड ने उन्हें महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार और शोषण के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा प्रदान की, जिसके बाद ही या मन में ध्यान लिया कि मुझे न्यायिक सेवा में प्रवेश कर महिलाओं और आम आदमी के लिए सच्ची निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। गांव से अपनी पढ़ाई को पूरी करने के बाद दिल्ली में लॉ कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद जूडिशल सर्विसेज की तैयारी की और उन्होंने बिहार राज्य न्यायिक सेवा और राजस्थान राज्य न्यायिक सेवा दोनों में ही बेहतर मुकाम हासिल किया है। वर्ष 2020 में अपनी लॉ की पढ़ाई को पूरी करने के बाद जूडिशल सर्विसेज की तैयारी की और आखिरकार वह मुकाम को हासिल कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वो कहती हैं कि अगर मन में कुछ करने का संकल्प और राष्ट्र के प्रति सच्ची निष्ठा भावना हो तो हर मुकाम को पाया जा सकता है। इसके पूर्व में उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा और राजस्थान न्यायिक सेवा में साक्षात्कार तक पहुंचाने के बाद सफलता नहीं मिली, फिर भी दृढ़ निश्चय ने इस मुकाम को हासिल करवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed