फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: An elderly man sleeping outside his house was stabbed to death in Muzaffarpur

Bihar Crime: घर के बाहर सोए बुजुर्ग की चाकू गोदकर हत्या; चेहरे पर मिले जख्म के कई निशान, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 23 Jan 2024 06:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 23 Jan 2024 06:56 PM IST
सार

Muzaffarpur Hindi News: डीएसपी वेस्ट पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि तुर्की ओपी क्षेत्र में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की चाकू से हत्या कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डॉग स्क्वाड की टीम को मौके पर भेजा गया। परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: An elderly man sleeping outside his house was stabbed to death in Muzaffarpur
मृतक महेंद्र महतो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की ओपी क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक बुजुर्ग की चाकू गोद कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में डॉग स्क्वाड की भी मदद ले रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के तुर्की ओपी के चैनपुर गांव में महेंद्र महतो (65) अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधी मौके पर पहुंचे और चाकू से गोद कर हत्या कर दी। मंगलवार को दिन में ग्रामीणों ने शव को देखा, जिसके बाद यह खबर गांव भर में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। उसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी तुर्की ओपी पुलिस को दी।
विज्ञापन




सूचना मिलने के बाद मौके पर तुर्की ओपी पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही डॉग स्क्वाड और एफएसएल की टीम को मौके पर भेजा गया। जहां से टीम ने मौके से कई सबूत के तौर पर कई नमूने इकट्ठे किए। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक के चेहरे पर कई जगहों पर जख्म के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
मृतक के परिजन ने बताया कि महेंद्र महतो अपने घर के बाहर ही सोते थे। आज यह जानकारी मिली, जिसके बाद हम लोग घर पर आए तो देखा कि लाश घर के बरामदे में पड़ी हुई है। फिर हम लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। हत्या का कारण हम लोग को अभी तक नहीं पता चल सका है। मृतक का भी किसी से कोई विवाद नहीं था।

 
वहीं, इस पूरे मामले में DSP वेस्ट पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि तुर्की ओपी क्षेत्र में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की चाकू से हत्या कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डॉग स्क्वाड की टीम को मौके पर भेजा गया। परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। इस मामले की छानबीन की जा रही है। परिजन का बयान लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed