फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News After murder in Vaishali angry people blocked road police reached spot during uproar

Bihar News: हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम, बवाल के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस

Thu, 30 Jan 2025 08:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 30 Jan 2025 08:16 PM IST
सार

हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर बवाल किया। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
Bihar News After murder in Vaishali angry people blocked road police reached spot during uproar
सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में जंदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत वहसी ओपी क्षेत्र के वहसी दामोदर गांव में बदमाशों ने जुआ खेलने के विवाद में एक युवक को धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम हाजीपुर सदर अस्पताल में कराया है। वहीं, शव घर पहुंचते ही गुस्साए लोगों ने वहसी चौक पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया है, जिससे पूरी तरीके से यातायात ठप हो गई है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक वहसी दामोदर निवासी सुनील सहनी के 22 वर्षीय पुत्र महेश कुमार बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वहसी दामोदर में जुआ खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, बदमाशों ने एक युवक को धारदार हथियार से गला काटकर जंगल झाड़ी में फेंक दिया। घायल अवस्था में युवक को तड़पते देख मौके पर आसपास के लोग जुट गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया। जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक को धारदार हथियार से गले पर कई जगह काटा हुआ है। सुनील कुमार तीन भाई हैं, जिसमें दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक, वहसी चौक के आसपास जुआ और नशीला पदार्थ की बिक्री काफी होता है। छोटे-छोटे बच्चे नशा का सेवन करते हैं, जिसके कारण यह हत्या हुई है। लेकिन पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। स्थानीय पुलिस ने बताया है कि सड़क जाम किया गया है। लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed