फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Acharya Aniruddhacharya Begins 5 Day Spiritual Discourse Today, Lakhs of Devotees Gather

Bihar News: आचार्य अनिरुद्धाचार्य आज से करेंगे 5 दिवसीय कथा, मुजफ्फरपुर के राधा नगर में जुटे लाखों श्रद्धालु

Fri, 23 May 2025 08:38 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 23 May 2025 08:38 AM IST
सार

समस्तीपुर में कथा वाचन के बाद लोकप्रिय कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य जी महाराज अब मुजफ्फरपुर जिले में 23 से 27 मई तक आयोजित विष्णु 1008 महायज्ञ में भाग लेंगे और प्रतिदिन भागवत कथा वाचन करेंगे।

विज्ञापन
Bihar News: Acharya Aniruddhacharya Begins 5 Day Spiritual Discourse Today, Lakhs of Devotees Gather
बिहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागवत कथा कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य आज से मुजफ्फरपुर में पांच दिवसीय कथा वाचन करेंगे। समस्तीपुर में कथावाचन के बाद आचार्य अनिरुद्धाचार्य जी महाराज अब जिले के पताही मधुबनी, चौसिमा राधा नगर में पांच दिवसीय विष्णु 1008 महायज्ञ में शामिल होंगे और साथ ही कथा वाचन से भक्तों को लाभान्वित करेंगे इसे लेकर आयोजकों ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।

विज्ञापन


देर रात मुजफ्फरपुर पहुंचे आचार्य अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का जोरदार स्वागत हुआ। गौरतलब है कि बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री के बाद अब मुजफ्फरपुर में पांच दिवसीय विष्णु महायज्ञ में 23 से 27 मई तक कथा वाचन होगा, जिसके लिए आचार्य श्री मुजफ्फरपुर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News : पाकिस्तान पर बिहार सरकार के मंत्री का बड़ा बयान, कहा- एक दिन पीओके हमारा होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अपने विशेष अंदाज से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाले कथावाचक आचार्य अनिरुद्धाचार्य जी को सुनने के लिए जिले के कई इलाकों से लोग यहां पहुंच रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने पटना हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

विष्णु महायज्ञ के आयोजन समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उर्फ पिंटू सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष कुश मिश्रा ने बताया कि आज से विष्णु महायज्ञ के लिए भागवत कथा होने जा रही है और इसे लेकर के आचार्य अनिरुद्धाचार्य जी का आगमन हुआ है।


पताही मधुबनी, चौसिमा गांव के न्यू फोर लेन स्थित महाविष्णु यज्ञ में यह कथावाचन होगा। अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज का कथा प्रवचन 2.30 से 6 बजे तक निर्धारित किया गया है, जो आगे भी बढ़ सकता है। कथावाचन के साथ ही यज्ञ स्थल पर कल सामूहिक जनेऊ का कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया है। 

इस आयोजन में प्रमुख रूप से सचिव अमित ठाकुर, संयुक्त सचिव अभय रंजन उर्फ पिंकू, अमित कुमार, अमृतेश कुमार, प्रशांत द्विवेदी, विनेश सिंह, अनुमेश, सुधांशु, दुर्गेश पाठक, गुड्डू कुमार, कवि जी, गौतम, विपिन जी, जिम्मी ठाकुर पप्पू, प्रिंस कुमार सहित संस्थान के सभी सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed