फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News; A woman returning after watching a puja was shot and injured

Bihar News: बुजुर्ग महिला को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल, हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर; आरोपियों पर मामला दर्ज

Mon, 14 Apr 2025 01:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 14 Apr 2025 01:54 PM IST
सार

Bihar: घायल महिला के बेटे विनय पासवान ने बताया कि घटना में गांव के ही जमाहिर बैठा, अजय पासवान और लालू पासवान शामिल हैं। सभी आपस में पहले से ही किसी बात को लेकर विवाद कर रहे थे, उसी दौरान गोली चल गई।

विज्ञापन
Bihar News; A woman returning after watching a puja was shot and injured
महिला का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली के सोनपुर के पहलेजा थाना क्षेत्र स्थित आंबेडकर चौक के पास सोमवार देर रात पूजा देखकर घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल महिला की पहचान पहलेजा गांव निवासी स्वर्गीय शिव पासवान की पत्नी सोना देवी (60) के रूप में हुई है। उन्हें पहले सोनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चौहरमल जयंती के अवसर पर आयोजित पूजा के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर गोलीबारी में बदल गया। इसी दौरान पूजा देखकर लौट रही सोना देवी गोलीबारी की चपेट में आ गईं और उनके पैर में गोली लग गई। गोलीबारी और मारपीट में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज सोनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें: पत्नी की हत्या करने वाला सनकी पति गिरफ्तार, अवैध संबंध को लेकर बच्चों के सामने पीट पीटकर मार डाला    
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल महिला के बेटे विनय पासवान ने बताया कि घटना में गांव के ही जमाहिर बैठा, अजय पासवान और लालू पासवान शामिल हैं। सभी आपस में पहले से ही किसी बात को लेकर विवाद कर रहे थे। उसी दौरान गोली चल गई। घटना की सूचना मिलते ही पहलेजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों से 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed