{"_id":"667d3376dac702960609518b","slug":"bihar-news-a-teenager-who-went-to-take-bath-in-gandak-river-died-by-drowning-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गंडक नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, दो दिन में हुई दूसरी घटना; परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गंडक नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, दो दिन में हुई दूसरी घटना; परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल
Thu, 27 Jun 2024 03:10 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 27 Jun 2024 03:10 PM IST
सार
Bihar News: दो दिन के भीतर जिले की गंडक नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। इसी क्रम में गुरुवार को जहानाबाद गंडक घाट पर स्नान करने के दौरान 12 वर्षीय विशाल कुमार की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
गंडक नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले के लालगंज में गंडक नदी में दो दिन में दो लड़कों की स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गई। बता दें कि बीते बुधवार को आयुष कुमार जो गंडक नदी में स्नान करने के दौरान डूब गया था। उसके अगले दिन यानी गुरुवार को वसंता जहानाबाद गंडक घाट पर स्नान करने के दौरान 12 वर्षीय विशाल कुमार की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
डूबने की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद उक्त घटना की जानकारी लालगंज के अंचल अधिकारी स्मृति सनी को दी गई, जहां अंचलाधिकारी ने इस घटना की सूचना एसडीआरएफ टीम को दी है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रूप से विशाल की खोजबीन शुरू कर दी है। विशाल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विशाल कुमार की दो बहनें हैं, जिसमें दोनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन