फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: A teacher going to school in Vaishali was hit by vehicle died on spot uproar among family members

Bihar News: स्कूल जा रहे शिक्षक को वाहन ने टक्कर मारी; मौके पर मौत, परिजनों में कोहराम

Mon, 02 Dec 2024 06:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 02 Dec 2024 06:35 PM IST
सार

Vaishali News: थानाध्यक्ष डीके महतो ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन और चालक का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
Bihar News: A teacher going to school in Vaishali was hit by vehicle died on spot uproar among family members
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली में सोमवार सुबह वैशाली जिले के बलीगांव थानाक्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 28 वर्षीय शिक्षक अमरेंद्र कुमार की मौत हो गई। अमरेंद्र कुमार महुआ थानाक्षेत्र के फतेहपुर मुबारक गांव के निवासी थे। बाइक से ड्यूटी पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलीनगर लेवढन जा रहे थे। लेकिन रास्ते में कुड़िया चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

 
मौके पर जुटी भीड़, पुलिस ने की कार्रवाई
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बलीगांव थाना के थानाध्यक्ष डीके महतो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिर शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल हाजीपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान की और परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन

 
परिजनों में मचा कोहराम
अमरेंद्र कुमार की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शिक्षक के माता-पिता और भाइयों का रो-रो कर हाल बेहाल है। बताया जा रहा है कि अमरेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और उनकी दो साल पहले ही सरकारी नौकरी लगी थी। उनका अचानक यूं चले जाना परिवार के लिए गहरा आघात साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्कूल के शिक्षक और ग्रामीणों ने जताया शोक
घटना की सूचना पाकर अमरेंद्र के स्कूल के अन्य शिक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे। सभी ने इस असमय मौत पर शोक व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। ग्रामीणों ने भी इस हादसे को दुखद बताते हुए प्रशासन से दोषी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
 
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने इस मामले में अमरेंद्र की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष डीके महतो ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन और चालक का पता लगाया जा सके।
 
सुरक्षा उपायों की मांग
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है। कुड़िया चौक और आसपास के इलाके में अक्सर हादसे होते रहते हैं, जिसके चलते यहां स्पीड ब्रेकर लगाने और ट्रैफिक नियंत्रण के उपायों पर जोर दिया जा रहा है।

 
अंतिम संस्कार की तैयारी
अमरेंद्र कुमार का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव फतेहपुर मुबारक में किया जाएगा। इस घटना ने पूरे इलाके को शोकाकुल कर दिया है और लोग परिवार के दुख में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed