फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: A person who went to graze goats in Bettiah died in a tiger attack

Bihar News: बेतिया में बकरी चराने गए एक व्यक्ति पर बाघ ने किया हमला, मौत होने से परिजनों में कोहराम

Tue, 17 Sep 2024 05:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 17 Sep 2024 05:46 PM IST
सार

Bettiah News: बेतिया में बकरी चरा रहे एक चरवाहे को बाघ ने हमला कर मार दिया और जंगल की ओर भाग गया। घटना का पता चलने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar News: A person who went to graze goats in Bettiah died in a tiger attack
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में बकरी चराने गए एक चरवाहे पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। यह घटना जिले के सहोदरा थानाक्षेत्र के बनबैरीया गांव के पास मंगलवार को घटी। मृतक की पहचान इनरदेव महतो (50) के रूप में हुई है। वहीं, घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, इनरदेव महतो सुबह अपनी बकरियों को चराने के लिए खेतों की ओर गए थे। घंटों बाद इनरदेव महतो अपने घर वापस नहीं आए तो परिजनों को उनकी चिंता सताने लगी। हालांकि कुछ देर बाद अचानक अपने आप चरने गईं उनकी बकरियां भागकर घर वापस आ गईं, लेकिन इनरदेव महतो नहीं आए। तब उनके परिजनों को और ज्यादा अनहोनी का अंदेशा होने लगा। जब परिजन भागे-भागे खेतों की तरफ गए तो देखा कि खेतों में खून पड़ा हुआ है। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि इनरदेव महतो को बाघ ने मार दिया है। तब परिजनों में चीत्कार मच गया। घटना की पुष्टि वन संरक्षक नेशामनी ने की है।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व के मांगुराहा वन क्षेत्र से निकलकर बाघ ने बकरी चरा रहे व्यक्ति को मार दिया। हमला करने के बाद बाघ 200 मीटर तक गन्ने की खेत में खींचकर शव को ले गया। फिर वहां शव को छोड़ कर बाघ जंगल की तरफ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर, घटना की सूचना पर वन पहुंची वन विभाग की टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही बाघ किस क्षेत्र में गया है, यह ट्रैकिंग करने में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया की कार्रवाई कर रही है।


गौरतलब है कि बिहार में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व एकमात्र जगह है, जहां पर्यटक बाघों को जंगल में देख सकते हैं। यह जंगल करीब 900 वर्ग किमी इलाके में फैला हुआ है, जिसमें फिलहाल 54 बाघ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed