फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: 9th class student hit by train in Bettiah, died on spot; family members shocked by incident

Bihar News: बेतिया में ट्रेन से कटी 9वीं की छात्रा, मौके पर ही मौत; घटना से परिजनों में कोहराम

Mon, 23 Sep 2024 08:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 23 Sep 2024 08:16 PM IST
सार

Bettiah News: पुलिस ने कहा कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Bihar News: 9th class student hit by train in Bettiah, died on spot; family members shocked by incident
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया जिले में एक दर्दनाक हादसे में 9वीं कक्षा की छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह दुखद घटना शिकारपुर थानाक्षेत्र के कोइर गांव ढाला के पास हुई। जहां 16 वर्षीय उजाला कुमारी, जो हरसरी गांव निवासी दरोगा पांडे की बेटी थी, स्कूल जाने के दौरान हादसे का शिकार हो गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह लगभग 9:30 बजे उजाला कुमारी अपनी दो सहेलियों के साथ कोइर गांव स्थित स्कूल जा रही थी। तभी अचानक ढाला के पास से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद उसकी सहेलियों ने भागकर गांव पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। खबर फैलते ही गांव में सैकड़ों लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

 
पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। पुलिस ने कहा कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर है। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि हादसे की असल वजह का पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed