फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: 33 escalators and 49 lifts installed at major stations of East Central Railway

Bihar: पूर्व मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों पर लगाए गए 33 एस्केलेटर व 49 लिफ्ट, कई अन्य स्टेशनों का भी बदलेगा रूप

Mon, 10 Jun 2024 07:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 10 Jun 2024 07:44 PM IST
सार

Bihar News: पूर्व मध्य रेल द्वारा प्रमुख स्टेशनों पर अब तक 33 एस्केलेटर और 49 लिफ्ट लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा विभिन्न स्टेशनों पर और 35 एस्केलेटर और 34 लिफ्ट लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन
Bihar News: 33 escalators and 49 lifts installed at major stations of East Central Railway
स्टेशन पर लगाई गई लिफ्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मध्य रेल द्वारा ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में सुविधा के लिए प्रमुख स्टेशनों पर एस्केलेटर और लिफ्ट लगाए गए हैं। इससे वरिष्ठ नागरिक, महिला और दिव्यांगजन विशेष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। पूर्व मध्य रेल द्वारा प्रमुख स्टेशनों पर अब तक 33 एस्केलेटर और 49 लिफ्ट लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा विभिन्न स्टेशनों पर और 35 एस्केलेटर और 34 लिफ्ट लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन



 
जानकारी के मुताबिक, पटना जंक्शन पर 06, पाटलिपुत्र, राजेंद्रनगर टर्मिनल, आरा, बक्सर, गया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, धनबाद स्टेशनों पर 02-02, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर स्टेशनों पर 04-04 तथा दरभंगा स्टेशन पर 05 एस्केलेटर सहित कुल 33 एस्केलेटर लगाए जा चुके हैं। जबकि पटना जंक्शन पर 04 और हाजीपुर में 02 एस्केलेटर लगाने का कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त दानापुर मंडल के पटना जं., पटना साहिब दानापुर, आरा स्टेशनों पर 02-02 एस्केलेटर, धनबाद मंडल के पारसनाथ, गढ़वा रोड और डालटनगंज में 02-02 तथा कोडरमा में 04 एस्केलेटर, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के सासाराम एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. पर 02-02, सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर एवं खगड़िया स्टेशनों पर 02-02 तथा समस्तीपुर मंडल के सहरसा स्टेशन 02 एवं दरभंगा स्टेशन पर 01 एस्केलेटर सहित कुल और 29 एस्केलेटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

 
इसी तरह दानापुर मंडल के पटना, राजेंद्रनगर, पाटलिपुत्र और बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गया, सासाराम, अनुग्रह नारायण रोड एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., सोनपुर मंडल के हाजीपुर, सोनपुर, मुजफ्फरपुर एवं बरौनी, समस्तीपुर मंडल के दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, नरकटियागंज, बेतिया, मधुबनी स्टेशन तथा धनबाद मंडल के धनबाद, कोडरमा एवं डालटनगंज स्टेशनों पर कुल 49 लिफ्ट लगाई जा चुकी हैं। जबकि पटना में 04, राजेंद्रनगर टर्मिनल में 01, पटना साहिब में 02, दानापुर में 04, आरा में 02, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. में 02, सासाराम में 01, अनुग्रह नारायण रोड में 01, डेहरी ऑन सोन में 02, खगड़िया में 02, रक्सौल में 02, जयनगर में 02, धनबाद में 01, कोडरमा में 02, गोमो में 02, पारसनाथ में 02 और सिंगरौली में 02 लिफ्ट सहित कुल 34 लिफ्ट लगाने का कार्य प्रगति पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed