{"_id":"65faa854c7e5c0798c0fdba3","slug":"bihar-news-2-miscreants-shot-in-encounter-with-police-in-muzaffarpur-both-were-involved-in-many-incidents-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़; दो बदमाशों को लगी गोली, कई घटनाओं में रहे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़; दो बदमाशों को लगी गोली, कई घटनाओं में रहे शामिल
Wed, 20 Mar 2024 02:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 20 Mar 2024 02:41 PM IST
सार
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में थाने ले जाने के दौरान पुलिस पुर हमला कर अभिरक्षा से दो अपराधी फरार हो गए थे। इस बाद सर्च अभियान के दौरान रात करीब दो बजे मेडिकल ओवरब्रिज के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत दोनों घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो बदमाशों को गोली है। घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई ओल्ड जीरो माइल के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान की। दरअसल, देर रात को पकड़े जाने के बाद दोनों बदमाश पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए थे। लेकिन अहियापुर थाना क्षेत्र में तीन घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने दोनों को खोज निकाला।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एसकेएमसीएच में देर रात इलाज के बाद थाने लाने के दौरान जीरोमाइल के पास बदमाश सचिन और संतोष पुलिस पर हमला कर वाहन से कूदकर फरार हो गए थे। दोनों के फरार होने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद मौके पर एसएसपी राकेश कुमार, सिटी एसपी अवधेश दीक्षित सिकंदरपुर और अहियापुर पुलिस के साथ पहुंचे। फिर सर्च अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि रात करीब दो बजे मेडिकल ओवरब्रिज के पास ही पुलिस का बदमाशों से आमना-सामना हो गया, फिर एक घंटे तक मुठभेड़ चली। बदमाशों के फायरिंग करने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों अपराधियों के दाहिने पैर में गोली लगी है। दोनों का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है। पूरे मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन