फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar news: 18-year-old youth stabbed to death during a party in Bettiah

Bihar news: बेतिया में पार्टी के दौरान 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार; दो फरार

Sun, 25 May 2025 08:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 May 2025 08:33 PM IST
सार

Bettiah news: मिठ्ठू हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
Bihar news: 18-year-old youth stabbed to death during a party in Bettiah
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैरिया थाना क्षेत्र के पखनाहा बाजार स्थित प्रोजेक्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में 22 मई को हुई युवक मिठ्ठू कुमार (18) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी शाहबाज खान और अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो नामजद आरोपी आसिफ खान और हरिओम कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन

पार्टी के दौरान हुआ था विवाद
घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ टू रजनीशकांत प्रियदर्शी ने बताया कि मृतक और आरोपी आपस में मित्र थे। 22 मई की शाम सभी ने विद्यालय परिसर में बैठकर पार्टी की। इसी दौरान मिठ्ठू कुमार द्वारा किए गए गाली-गलौज से विवाद उत्पन्न हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी शाहबाज खान ने जेब से चाकू निकालकर मिठ्ठू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

हत्या के बाद सभी आरोपी हुए फरार
घटना के बाद चारों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। मृतक के पिता मदन साह ने बैरिया थाने में चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी शाहबाज खान ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त चाकू को उसने एक तालाब में फेंक दिया है। पुलिस फिलहाल तालाब की तलाशी ले रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद की शुरुआत विद्यालय परिसर में बने चबूतरे पर बैठने को लेकर हुई थी। आरोपी पहले से वहां बैठे थे। उसी दौरान नशे की हालत में पहुंचे मिठ्ठू ने वहां बैठने को लेकर झगड़ा किया, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल पीरपैंती स्टेशन की छत से टपका पानी; पहली बारिश में ही खुल गई पोल

घटनास्थल से मिला डिस्पोजल ग्लास
एसडीपीओ ने बताया कि घटनास्थल से डिस्पोजल ग्लास भी बरामद हुआ है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वहां पार्टी चल रही थी। जांच के लिए उस ग्लास से नमूने लिए गए हैं, ताकि तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा सकें।

एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन स्वयं मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया। इस टीम का नेतृत्व एसडीपीओ टू कर रहे हैं। टीम में योगापट्टी अंचल निरीक्षक विनय कुमार, बैरिया थानाध्यक्ष अंजेश कुमार, दारोगा लवकांत शर्मा, संजीत कुमार, मिथिलेश कुमार, दीपक कुमार दुबे और रिजर्व गार्ड शामिल हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा जताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed