फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Married woman murdered and hanged her body to noose in Bettiah, family members allege dowry death

Bihar: विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया, पुलिस जांच में जुटी; परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Mon, 22 Apr 2024 04:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 22 Apr 2024 04:18 PM IST
सार

Bettiah News: थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत पर मृतक के पति सुजीत साह, ससुर महेंद्र साह समेत सात लोगों को नामजद किया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Bihar: Married woman murdered and hanged her body to noose in Bettiah, family members allege dowry death
मृतका अंतिमा कुमारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के बेतिया में एक विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का मामला सामने आया है। घटना जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के महुअवा गांव की है। बताया जा रहा है कि रविवार को एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। विवाहिता का शव उसके घर में ही फंदे से लटका दिया गया। मृतका की पहचान महुअवा गांव निवासी सुजीत साह की पत्नी अंतिमा कुमारी (20) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
इधर, घटना की सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है। सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन

 
एफआईआर में लौरिया थाना के लिपनी गांव निवासी और मृतक की मां मिथलावती देवी ने बताया कि उसकी बेटी की शादी एक जून 2023 को महुअवा निवासी सुजीत साह से हुई। अपनी हैसियत के हिसाब से उसने दहेज में दहेज दिया। बीती 16 जनवरी को जब उसकी बेटी गौना के बाद अपने ससुराल गई तो पांच दिन बाद दहेज में वाशिंग मशीन और दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी। उसके ससुराल वाले कहने लगे कि रुपये नहीं मंगाए तो वह उसे नहीं रखेंगे। इसी बीच उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर में मृतका की मां ने बताया कि रविवार को महेंद्र साह ने उसके लड़के बृजेश के मोबाइल पर फोन कर कहा कि उसकी बेटी ने घर का दरवाजा बंद कर लिया है। जब वह और उसका लड़का बेटी के ससुराल गए तो उसका शव लटका हुआ मिला।

 
इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत पर मृतक के पति सुजीत साह, ससुर महेंद्र साह समेत सात लोगों को नामजद किया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed