फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Lovers absconded from home in Muzaffarpur young man disappeared before being brought police station

Bihar News: घर से फरार हुए प्रेमी-प्रेमिका, थाने में लाने से पहले युवक गायब, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 26 Jul 2024 09:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 26 Jul 2024 09:05 PM IST
सार

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सभी बिंदुओं को देखते हुए जांच की जा रही है। मामला मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र का बताया गया है।

विज्ञापन
Bihar Lovers absconded from home in Muzaffarpur young man disappeared before being brought police station
बरियारपुर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में प्रेम-प्रसंग में भागे लड़के और लड़की को लड़की पक्ष के लोगों ने पकड़ा और फिर कमरे में बंद किया। मामले में पुलिस को सपना की बात कही। वहीं, अचानक रहस्यमयी ढंग से लड़का यानी प्रेमी गायब हो गया। लड़के पक्ष के लोगों का आरोप है कि लड़के की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी बिंदुओ की जांच की जा रही है। मामला जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र का बताया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, गुरुवार देर शाम को प्रेम-प्रसंग में फरार प्रेमी युगल को प्रेमिका के घर वालों ने पकड़ा और फिर घर में बंद कर दिया। उसके बाद लड़के पक्ष के लोगों को यह बताया गया कि पुलिस को सौंपा जाएगा। लेकिन जब शुक्रवार सुबह लड़के पक्ष के लोग घर पर पहुंचकर जमकर हंगामा किए और यह आरोप लगाया कि लड़के की हत्या कर दी गई है। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल, लड़की पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर भोपत गांव के रहने वाले रामनंदन मुखिया के बेटे संतोष सहनी का उसी गांव की एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चलता था। दोनों बीते दिनों घर से फरार हो गए थे, जिसको लेकर बरियारपुर थाने में लड़की के परिजनों के द्वारा आवेदन भी दिया गया था। उसके बाद लड़की के परिजनों ने दोनों को रिकवर भी कर लिया और अपने यहां पर ले आए। फिर फैसला हुआ था कि सुबह में दोनों को पुलिस के हवाले कर देना है। लेकिन जब सुबह हुई तो लड़का गायब था। मामले को लेकर लड़के पक्ष के लोगों ने अब लड़की पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया कि लड़की पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले में बरियारपुर थाना की SHO चांदनी कुमारी सांवरिया ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में भागे हुए लड़के और लड़की की सूचना मिली थी, जिसमें लड़की पक्ष के द्वारा दोनों को पकड़ा गया था और इसके बाद से गायब हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। अभी फिलहाल पुलिस लड़की के माता-पिता को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। गायब हुए लड़के की बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है। पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed