फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Frequency of Holi special trains being run for Anand Vihar increased; Darbhanga, Gaya, Rajgir, Patna

Bihar: आनंद विहार के लिए चलाई जा रही होली स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े; दरभंगा, गया और राजगीर से अतिरिक्त गाड़ी

Fri, 29 Mar 2024 06:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 29 Mar 2024 06:10 PM IST
सार

Bihar Train News: भारतीय रेलवे ने होली के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली/ आनंद विहार के लिए चलाई जा रही होली स्पेशल ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी की है। वहीं, दरभंगा, गया और राजगीर से अतिरिक्त स्पेशल गाड़ियों की व्यवस्था की है।

विज्ञापन
Bihar: Frequency of Holi special trains being run for Anand Vihar increased; Darbhanga, Gaya, Rajgir, Patna
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

होली के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए देश के विभिन्न शहरों के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इनमें से नई दिल्ली/आनंद विहार के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के फेरे में बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन
  1. गाड़ी सं. 02365 राजगीर-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल अब दो अप्रैल 2024 को भी राजगीर से 20.00 बजे खुलकर 22.10 पटना रुकते हुए अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
  2. विज्ञापन
  3. गाड़ी सं. 03255 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल अब चार अप्रैल और सात अप्रैल 2024 को भी पटना जं. से 22.20 बजे खुलकर अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
  4. विज्ञापन
    विज्ञापन
  5. गाड़ी सं. 02391 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल अब छह अप्रैल 2024 को भी पटना से 22.20 बजे खुलकर अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
  6. गाड़ी सं. 03635 गया-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल अब एक से 10 अप्रैल 2024 तक (कुल पांच फेरे) प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को गया से 14.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
  7. गाड़ी सं. 03227 आरा-आनंद विहार स्पेशल अब तीन और 10 अप्रैल 2024 को भी आरा से 15.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
  8. गाड़ी सं. 02351 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल अब तीन से 10 अप्रैल 2024 तक (कुल 04 फेरे) प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को पटना से 16.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
  9. गाड़ी सं. 03257 दानापुर-आनंद विहार सुपरफास्ट अब सात अप्रैल 2024 को भी दानापुर से 07.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
  10. गाड़ी सं. 05531 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस स्पेशल अब सात अप्रैल 2024 को भी रक्सौल से 22.25 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 18.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
  11. गाड़ी संख्या 05565 सहरसा-सहरिंद जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल अब चार अप्रैल 2024 को भी सरहसा से 19.30 बजे खुलकर अगले दिन 23.15 बजे अम्बाला कैंट पहुंचेगी। 


Bihar Train News: दरभंगा, गया और राजगीर से आनंद विहार के लिए रेलवे चलाएगा होली स्पेशल ट्रेनें

होली के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

  1. गाड़ी सं. 03239 राजगीर-आनंद विहार होली स्पेशल 31 मार्च 2024 को राजगीर से 11.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 05.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस होली स्पेशल ट्रेन में 20 स्लीपर क्लास के कोच लगाए जाएंगे।
  2. गाड़ी सं. 04073 गया-आनंद विहार अनारक्षित सुपर फास्ट होली स्पेशल 31 मार्च 2024 को गया से 14.15 बजे प्रस्थान करेगी तथा डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 05.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
  3. गाड़ी सं. 04077 दरभंगा-नई दिल्ली अनारक्षित होली स्पेशल 31 मार्च 2024 को दरभंगा से 15.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 12.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
  4. गाड़ी सं. 03484 भागलपुर-नई दिल्ली होली स्पेशल 30 मार्च 2024 को भागलपुर से 11.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा 16.15 बजे पटना जं. रुकते हुए अगले दिन 07.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
  5. गाड़ी सं. 03240 आनंद विहार-राजगीर होली स्पेशल एक अप्रैल 2024 को आनंद विहार से 08.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 03.00 बजे राजगीर पहुंचेगी।

 

Bihar News: पटना-सिकंदराबाद स्पेशल में लगाया जाएगा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी क एक अतिरिक्त कोच

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा कई होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। साथ ही ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में पटना से सिकंदराबाद जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए एक अप्रैल 2024 को 03253 पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed