फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Four youths drowned in Budhi Gandak river during Kalash Sthapana in Motihari two died

Bihar News: मोतिहारी में कलश स्थापना के दौरान चार युवक बुढ़ी गंडक नदी में डूबे, दो की मौत, अन्य को बचाया गया

Thu, 03 Oct 2024 09:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 03 Oct 2024 09:49 PM IST
सार

बिहार के मोतिहारी में कलश स्थापना के दौरान चार युवक पानी में डूब गए। इनमें से दो युवकों को बचा लिया गया है, जबकि दो युवकों की पानी में तलाश जारी है।

विज्ञापन
Bihar Four youths drowned in Budhi Gandak river during Kalash Sthapana in Motihari two died
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के चकिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ी गंडक नदी स्थित नरहर पकड़ी पुल के पास दो युवकों की पानी में डूब जाने से सनसनी फैल गई। जबकि डूब रहे दो अन्य युवकों को ग्रामीणों की तत्परता से बचा लिया गया। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम लापता युवकों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


बता दें कि दुर्गा पूजा को लेकर पूजा स्थल से भव्य कलश यात्रा निकल गई थी। वहीं, श्रद्धालु जलबोझी कर अपने गंतव्य को लौट चुके थे। जबकि  चार युवक पानी में स्नान की नियत से नदी में थे। देखते ही देखते चारो युवक गहरे पानी में चले गए। युवकों को डूबता देख मौजूद ग्रामीणों ने तैर कर ग्राम भरथुहियां वार्ड नंबर-13 निवासी रंभू साह के 13 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार तथा विजय राय के 25 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार को बचा लिया गया। 
विज्ञापन


साथ ही ग्राम चकवारा वृत वार्ड नंबर-7 निवासी रंजीत भगत का 16 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार और मुकेश कुमार ठाकुर का 17 वर्षीय पुत्र यतेंद्र कुमार उर्फ सत्यम नदी की तेज धारा में बह गया। सूचना पर पहुंचे एनडीआरएफ इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में दो बोट के साथ डूबे हुए युवक के तलाश में जुटी है। घटना की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई तथा घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मुखिया पति सह समाजसेवी सुरेंद्र राय ने बताया कि बच्चों के डूबने की खबर से पर्व का उत्साह मातम में बदल गया है। पूरे गांव में शोक की लहर है। दूसरी तरफ मौत को मात देकर डूबने से बचे परिवार के लोग तो ईश्वर का कामना कर रहे हैं, जबकि लापता युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed