फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Fire News: Massive fire at the mixing plant of an under-construction bridge in Vaishali news

Bihar Fire News: निर्माणाधीन पुल के मिक्सिंग प्लांट में भीषण आग, मिक्सिंग मशीन समेत लाखों का सामान जलकर राख

Thu, 04 Dec 2025 09:36 AM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Thu, 04 Dec 2025 09:36 AM IST
सार

Bihar Fire News: महात्मा गांधी सेतु के समानांतर बन रहे पुल के मिक्सिंग प्लांट में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। मिक्सिंग मशीन और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हाजीपुर, पटना और महुआ से पहुंची आधा दर्जन दमकल गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पढे़ं पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar Fire News: Massive fire at the mixing plant of an under-construction bridge in Vaishali news
भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र अंतर्गत महात्मा गांधी सेतु के समानांतर बन रहे नए पुल के मिक्सिंग प्लांट में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। आग लगते ही प्लांट परिसर में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते मिक्सिंग मशीन समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन

आग की सूचना मिलते ही कंपनी के कर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और अग्निशमन विभाग को भी तुरंत जानकारी दी गई। कुछ ही देर में हाजीपुर से दो दमकल गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन आग का विकराल रूप देखते हुए पटना और महुआ से भी दो-दो दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। कुल मिलाकर लगभग आधा दर्जन दमकल वाहनों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया, मगर तब तक भारी नुकसान हो चुका था।

विज्ञापन


पढ़ें:  बीपीएससी शिक्षिका की हत्या में सहकर्मी पर बड़ा आरोप; यूपी निवासी शिवानी की बहन का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मिक्सिंग मशीन में भरे लिक्विड के कारण अचानक आग भड़की और थोड़ी ही देर में पूरे प्लांट में फैल गई। पुल निर्माण कार्य में लगे कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और दमकल कर्मियों की आग बुझाने में मदद की। होमगार्ड कमांडेंट सह अग्निशमन विभाग के अधिकारी प्रेमचंद ने बताया कि सूचना मिलते ही विभिन्न जगहों से दमकल की गाड़ियां भेजी गईं और टीमों ने संयुक्त रूप से घंटों संघर्ष कर आग को नियंत्रित किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed