फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Elections 2025: Message of voting awareness from ‘Cycle Chalaao, Voting Badhao’ rally

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: ‘साइकिल चलाओ, वोटिंग बढ़ाओ’ रैली से मतदान जागरूकता का संदेश, जगह-जगह हुआ स्वागत

Tue, 03 Jun 2025 04:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 03 Jun 2025 04:37 PM IST
सार

Bihar: उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने जानकारी दी कि पिछले विधानसभा चुनाव में पश्चिम चंपारण जिले में कुल 60 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार निर्वाचन आयोग ने इसे 70 प्रतिशत या उससे अधिक तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसी उद्देश्य से जिलेभर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘SVEEP’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

विज्ञापन
Bihar Elections 2025: Message of voting awareness from ‘Cycle Chalaao, Voting Badhao’ rally
लोगों ने ली शपथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। इसी कड़ी में मंगलवार को बेतिया में एक अनोखी पहल देखने को मिली। ‘साइकिल चलाओ, वोटिंग बढ़ाओ’ अभियान के तहत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों में मतदान प्रतिशत में वृद्धि करना है।

विज्ञापन

यह रैली बेतिया आईटीआई परिसर से प्रारंभ होकर समाहरणालय परिसर तक निकाली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व चंपारण प्रक्षेत्र की डीआईजी और पश्चिम चंपारण के उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने किया। इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारी, सरकारी कर्मी, युवा तथा सैकड़ों की संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम
उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने जानकारी दी कि पिछले विधानसभा चुनाव में पश्चिम चंपारण जिले में कुल 60 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार निर्वाचन आयोग ने इसे 70 प्रतिशत या उससे अधिक तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसी उद्देश्य से जिलेभर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘SVEEP’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिवसीय जागरूकता अभियान
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ), बिहार के निर्देश पर जिले में आगामी तीन दिनों तक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद, पोस्टर प्रदर्शन, साइकिल रैली, रचनात्मक प्रतियोगिताएं जैसी गतिविधियों के माध्यम से आम नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। विशेष ध्यान 17 से 18 वर्ष के नवयुवक मतदाताओं पर रहेगा, ताकि पहली बार वोट डालने जा रहे युवा भी लोकतंत्र की इस प्रक्रिया में जिम्मेदारीपूर्वक भाग ले सकें।


पढ़ें:  तेज रफ्तार कार ने दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत, पति लापता; पुलिस खोजबीन में जुटी

जन-जन तक पहुंचेगा मतदान का संदेश
रैली में भाग लेने वाले युवा एवं अधिकारी हाथों में ‘पहले मतदान, फिर जलपान’, ‘लोकतंत्र का पर्व, हर वोट जरूरी’ जैसे प्रेरणादायक स्लोगनों वाली तख्तियां लिए हुए थे। यह दृश्य शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना और लोगों को मतदान के महत्व का एहसास दिलाया।

लोकतंत्र को सशक्त करने की दिशा में प्रेरणादायी पहल
जिला प्रशासन का यह प्रयास निश्चित रूप से लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक और प्रेरणादायी पहल है। ऐसे अभियान न केवल नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति सजग करते हैं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed