फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Accident: Wife dies a painful death when a speeding car ran over a couple

Bihar Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत, पति लापता; पुलिस खोजबीन में जुटी

Tue, 03 Jun 2025 04:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 03 Jun 2025 04:24 PM IST
सार

Bihar: स्थानीय लोगों के अनुसार भरत राम हादसे के दौरान कार में फंस गए और वाहन चालक उन्हें घसीटते हुए घटनास्थल से भाग निकला। घटना के करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे से भरत राम का फटा हुआ पैंट बरामद हुआ है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उन्हें वाहन के साथ काफी दूर तक घसीटा गया।

विज्ञापन
Bihar Accident: Wife dies a painful death when a speeding car ran over a couple
सहरसा में दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक से लौट रहे एक दंपती को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद घायल पति कार में फंस गए थे, जिन्हें चालक घसीटते हुए घटनास्थल से फरार हो गया।

विज्ञापन

मृतका की पहचान हनुमान नगर चकला वार्ड नंबर-2 निवासी 55 वर्षीय श्यामा देवी के रूप में हुई है। जबकि उनके पति 58 वर्षीय भरत राम अब तक लापता हैं। पुलिस लापता व्यक्ति की तलाश में कई अस्पतालों और संभावित स्थानों की खाक छान रही है।

विज्ञापन

हादसा और घटनास्थल की स्थिति
मंगलवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे भरत राम और उनकी पत्नी श्यामा देवी मॉर्निंग वॉक से लौट रहे थे। इसी दौरान महेशखुट की ओर से आ रही तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उन्हें सड़क किनारे रौंद दिया। घटनास्थल से लगभग 30 मीटर दूर श्यामा देवी का शव सड़क किनारे पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार भरत राम हादसे के दौरान कार में फंस गए और वाहन चालक उन्हें घसीटते हुए घटनास्थल से भाग निकला। घटना के करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे से भरत राम का फटा हुआ पैंट बरामद हुआ है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उन्हें वाहन के साथ काफी दूर तक घसीटा गया।


पढ़ें: गंगा में नहाने के दौरान इंजीनियरिंग छात्र डूबा, शादी का माहौल मातम में बदला; परिजन हुए बेसुध

चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही सौरबाजार, सोनवर्षा, बैजनाथपुर और सोनवर्षा कचहरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और परिजनों में घटना को लेकर आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बैजनाथपुर-महेशखुट मुख्य मार्ग (एनएच 107) को जाम कर दिया और करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि भरत राम को जल्द से जल्द तलाशा जाए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर जाम हटाया गया। परिजनों ने लापता भरत राम की जल्द बरामदगी की मांग की है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हुई है और उसका पति लापता है। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान हो सके। मृतका के परिजनों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक पर जाया करते थे। हादसे की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। भरत राम की स्थिति को लेकर घरवाले आशंकित हैं और प्रशासन से जल्द से जल्द उनकी बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed